{"_id":"67515f86a6575d6bda051d0b","slug":"truck-filled-with-furniture-caught-fire-goods-worth-lakhs-burnt-to-ashes-2024-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj : फर्नीचर के सामान से भरे ट्रक में लगी आग, लाखों का माल जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj : फर्नीचर के सामान से भरे ट्रक में लगी आग, लाखों का माल जलकर राख
Thu, 05 Dec 2024 01:38 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 05 Dec 2024 01:38 PM IST
सार
चालक ट्रक पर सहारनपुर से नैनी के कॉटन मिल स्थित श्रमिक बस्ती पार्क में सामान लेकर आ रहा था। अरैल मोड़ पर गाड़ी पीछे करते समय ट्रक के ऊपरी हिस्से में बिजली के तार छू जाने से आग लग गई। जब तक लोग कुछ समझ पाते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।
विज्ञापन
फर्नीचर से भरे ट्रक में लगी आग।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
नैनी थाना क्षेत्र के अरैल मोड़ पर फर्नीचर संबंधित सामान से भरे ट्रक में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते पूरा ट्रक जलकर राख हो गया। घटना को लेकर काफी देर तक अफरातफरी मची रही। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
चालक ट्रक पर सहारनपुर से नैनी के कॉटन मिल स्थित श्रमिक बस्ती पार्क में सामान लेकर आ रहा था। अरैल मोड़ पर गाड़ी पीछे करते समय ट्रक के ऊपरी हिस्से में बिजली के तार छू जाने से आग लग गई। जब तक लोग कुछ समझ पाते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। लोगों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन स्थिति बेकाबू होते देखकर इसकी सूचना फायर ब्रिगेड की टीम को दी गई। दमकलकर्मियों ने घंटे भर की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सामान सहित पूरा ट्रक जलकर राख हो गया। चालक और खलासी ने भागकर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन