{"_id":"6967f88292e962c5b90f09cc","slug":"truck-drivers-body-found-in-canal-allahabad-news-c-417-1-sald1007-2622-2026-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: नहर में मिला ट्रक चालक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: नहर में मिला ट्रक चालक का शव
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के कोड़ापुर गांव निवासी युवक का शव बुधवार सुबह सेफखानपुर गांव के सामने नहर में मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बताया जा रहा कि युवक चार दिन पहले ही घर आया था। वह मुंबई में रहकर ट्रक चलाता था।
सोनू भारतीय (28) पुत्र स्वर्गीय मदन लाल ट्रक चालक था। सोनू मंगलवार रात करीब 10 बजे बाइक से ससुराल जाने के लिए घर से निकला था लेकिन देर रात तक वहां नहीं पहुंचा। बुधवार सुबह ग्रामीणों ने नहर में शव उतराता देखा तो पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बताया गया कि सोनू की शादी दो वर्ष पूर्व बहरिया थाना क्षेत्र के चैमलपुर गांव में हुई थी। वह चार दिन पहले ही घर आया था। उसकी पत्नी गर्भवती है और वर्तमान में मायके में रह रही है। घटना के बाद परिजनों ने युवक की हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन
बोले अफसर
प्रथम दृष्टया मामला सड़क दुर्घटना का प्रतीत हो रहा है। जानकारी सामने आई है कि मृतक की अपनी मां से किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी, जिसके बाद वह बाइक से ससुराल के लिए निकला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी। फिलहाल सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है। - विवेक यादव, एसीपी फूलपुर।