फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Truck driver dragged the car for two kilometers after hitting it

प्रयागराज : टक्कर मारने के बाद कार को दो किलोमीटर तक घसीटते ले गया ट्रक चालक

Sat, 11 Feb 2023 12:38 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 11 Feb 2023 12:38 AM IST
सार

मिर्जापुर राजमार्ग स्थित अरैल मोड़ के पास कार को टक्कर मारने के बाद ट्रक चालक कार को दो किलोमीटर तक घसीटते हुए ले गया। कार सवार एक व्यक्ति कांच तोड़कर नीचे उतरा और राहगीरों की मदद से ट्रक को रोका गया।

विज्ञापन
Truck driver dragged the car for two kilometers after hitting it
Prayagraj News : ट्रक में फंसकर कार हो गई क्षतिग्रस्त। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मिर्जापुर राजमार्ग स्थित अरैल मोड़ के पास कार को टक्कर मारने के बाद ट्रक चालक कार को दो किलोमीटर तक घसीटते हुए ले गया। कार सवार एक व्यक्ति कांच तोड़कर नीचे उतरा और राहगीरों की मदद से ट्रक को रोका गया। पुलिस को इसकी सूचना दी गई। ट्रक छोड़कर भाग रहे चालक को वहां से गुजर रहे लोगों ने पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने चालक के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज करते हुए उसका चालान कर दिया।

विज्ञापन


थाना क्षेत्र के काजीपुर निवासी अंशु कुमार पांडेय ने बताया कि अपने साथी सत्यम शर्मा निवासी जवाहर नगर नैनी, घनश्याम सिंह निवासी एडीए कॉलोनी व एक अन्य शहर में किसी कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। देर रात वह नैनी लौट रहे थे। रात करीब डेढ़ बजे अरैल मोड़ के पास पीछे से आ रहे ट्रक ने उनको टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद कार सवार लोगों ने ट्रक को रोकना चाहा तो चालक लगभग दो किलोमीटर तक उनकी कार को घसीटता रहा।
विज्ञापन


होटल इंडिया के पास कार सवार एक युवक शीशा तोड़कर बाहर निकला और राहगीरों की मदद से ट्रक को रोका गया। ट्रक रुकते ही चालक भागने लगा। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने चालक को दौड़ाकर कर पकड़ा लिया। सूचना पर नैनी पुलिस मौके पर पहुुंची और ट्रक चालक जुनैल अली निवासी सरौली थाना कौहड़ौर प्रतापगढ़ को थाने ले आई। पीड़ित की तहरीर पर चालक के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर उसका चालान कर दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

15 मिनट तक सड़क पर घसीटती रही कार, लोग बनाते रहे वीडियो

बृहस्पतिवार देर रात अरैल मोड के पार कार में टक्कर मारने के बाद ट्रक चालक लगभग 15 मिनट तक कार को दो किलोमीटर तक घसीटता रहा। यह घटना पूरी तरह से एक फिल्म की सीन तरह लग रही थी। रात में हंगामा व शोर सुनकर मोहल्ले के लोग भी उठ गए और वहीं ट्रक रूकने के बाद मौके पर अच्छी खासी तमाशबीनों की भीड़ जुट गई। सूचना के कुछ ही देर में नैनी पुलिस मौके पर पहुंची और घटना सुनकर वह भी हतप्रभ रह गई। वहीं देर रात बाइक व कार से गुजरने वाले राहगीर पूरी घटना का वीडियो भी बनाया। जो शुक्रवार को सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed