{"_id":"5e751dfc8ebc3e769c722431","slug":"truck-crushed-young-man-death-allahabad-news-ald2715111178","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक ने युवक को रौंदा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक ने युवक को रौंदा, मौत
विज्ञापन
धूमनगंज में इंडियन आयल डिपो के पास शुक्रवार दोपहर टैंकर ने साइकिलसवार युवक को रौंद दिया। कौशांबी के पिपरी थाना क्षेत्र के कटहुला गांव निवासी राकेश पाल (40) खेती करके तीन बेटे और दो बेटियों एवं पत्नी गीता पाल का भरण-पोषण करता था। दोपहर में वह घर से साइकिल लेकर शहर के लिए निकला था। तभी धूमनगंज में इंडियान आयल के पास टैंकर ने उसे रौंद दिया जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
महिला ने ट्रेन से कटकर दी जान
सोहबतियाबाग डॉट पुल स्थित रेलवे ट्रैक पर ट्रेन के सामने कूदकर 65 वर्षीय जगवंती देवी ने खुदकुशी कर ली। न्यू सोहबतियाबाग निवासी जगवन्ती पुत्र श्यामलाल की किसी बात को लेकर सुबह पति से कहासुनी हो गई। जिसके बाद घर से निकलकर वह डॉट पुल पर स्थित रेलवे ट्रैक पर पहुंची और ट्रेन के आगे कूद गई। जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। लगभग दो घंटे तलाश करते हुए जगवंती के घर वाले भी पहुंचे और शव की पहचान की। जिसके बाद पुलिस ने शव पोसटमार्टम के लिए भेज दिया।