फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Truck-container becomes fatal, DCM driver dies, former president of Allahabad University Students Union narrow

Prayagraj : ट्रक-कंटेनर बने काल, डीसीएम चालक की मौत, इलाहाबाद विवि छात्रसंघ की पूर्व अध्यक्ष बाल बाल बचीं

Thu, 26 Dec 2024 11:29 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 26 Dec 2024 11:29 AM IST
सार

गनीमत रही की कार का एयरबैग खुल गया और भीतर बैठी ऋचा सिंह और उनके एक परिजन बाल बाल बच गए। घटना में उन्हें मामूली चोटें आईं। राहगीरों की मदद से उन्हें कार से बाहर निकाला गया। तब तक आरोपी चालक ट्रक लेकर भाग निकला था। सूचना पर कीडगंज पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल कर ही रही थी कि इसी दौरान बांगड़ चौराहे पर दूसरा हादसा हो गया।

विज्ञापन
Truck-container becomes fatal, DCM driver dies, former president of Allahabad University Students Union narrow
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

रात होते ही सड़कों पर बेकाबू रफ्तार से दौड़ने वाले ट्रक-कंटेनर बुधवार रात काल बन गए। बांगड़ चौराहे पर बेकाबू कंटेनर की टक्कर से चार वाहन क्षतिग्रस्त हो गए जिसमें डीसीएम चालक की मौत हो गई और छह जख्मी हो गए। उधर नए यमुना पुल पर बेकाबू ट्रक ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्र संघ की पूर्व अध्यक्ष ऋचा सिंह की कार में टक्कर मार दीं। गनीमत रही कि वह बाल बाल बच गईं।

विज्ञापन

पहला हादसा नए यमुना पुल पर रात करीब 11 बजे हुआ। इविवि छात्र संघ की पूर्व अध्यक्ष ऋचा सिंह निजी कार्यक्रम में शामिल होकर नैनी से लौट रही थीं। उनकी कार नए यमुना पुल के बीच वाले दो पिलर के पास पहुंची थी कि तभी तेज रफ्तार ट्रक ने दाहिने साइड से उनकी कार में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार घिसटते हुए पुल की दूसरी लेन पर चली गई।

विज्ञापन


गनीमत रही की कार का एयरबैग खुल गया और भीतर बैठी ऋचा सिंह और उनके एक परिजन बाल बाल बच गए। घटना में उन्हें मामूली चोटें आईं। राहगीरों की मदद से उन्हें कार से बाहर निकाला गया। तब तक आरोपी चालक ट्रक लेकर भाग निकला था। सूचना पर कीडगंज पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल कर ही रही थी कि इसी दौरान बांगड़ चौराहे पर दूसरा हादसा हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

Truck-container becomes fatal, DCM driver dies, former president of Allahabad University Students Union narrow
हादसे में घायल का उपचार करते चिकित्सक। - फोटो : अमर उजाला।

कुछ देर बाद हुआ दूसरा हादसा

यहां बैरहना की ओर से बेकाबू रफ्तार में आए कंटेनर ने आगे चल रहे डीसीएम में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि आगे चल रहे तीन अन्य वाहन भी चपेट में आ गए। डीसीएम आगे चल रही पिकअप और पिकअप एक स्कॉर्पियो से जा टकराई। पिकअप और स्कॉर्पियो सवार तो बाल बाल बच गए लेकिन डीसीएम चालक की मौके पर ही मौत हो गई और उसका शव भीतर ही फंस गया। जबकि टक्कर मारने वाला कंटेनर भी पलट गया जिसमें उसका चालक इंद्रजीत 30 निवासी पलवल हरियाणा जख्मी हो गया।

कीडगंज पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कंटेनर चालक समेत छह लोगों को एसआरएन अस्पताल भेजा, जहां सभी की हालत देखते हुए उन्हें भर्ती कर लिया गया। उधर मृतक डीसीएम चालक की पहचान पप्पू निवासी प्रतापपुर फूलपुर के रूप में हुई है। जबकि घायलों में करन (18), राजपति (45), किशन (25), संजय (50) सभी निवासी फूलपुर और सुनील (25) निवासी होलागढ़ शामिल हैं।

Truck-container becomes fatal, DCM driver dies, former president of Allahabad University Students Union narrow
घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।

माल लोडिंग के लिए जा रहे थे कीडगंज

घायलों में शामिल करन के चाचा हृदय नारायण ने बताया कि डीसीएम में चालक समेत कल छह लोग सवार थे। यह सभी पल्लेदारी का काम करते हैं और शहर से तेल आदि खाद्य पदार्थ ट्रक में लोड करके अलग-अलग क्षेत्र में पहुंचाते हैं। बुधवार को भी सभी इसीलिए कीडगंज मार्केट में जा रहे थे। रात भर माल लोड करने के बाद सुबह उन्हें देहात क्षेत्र के अलग-अलग इलाकों में आपूर्ति के लिए लौटना था। इससे पहले ही यह हादसा हो गया। मृतक के परिवार में पत्नी के अलावा एक बेटा है। प्रभाती थाना कीडगंज संजय सिंह ने बताया कि सभी घायलों को अस्पताल भेजवाया गया है। ट्रक चालक के शव को मर्चरी भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed