{"_id":"6a52abcefbae314cf10be39a","slug":"truck-collides-with-bike-shiksha-mitra-dies-allahabad-news-c-417-1-nan1013-7888-2026-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: बाइक से टकराया ट्रक, शिक्षामित्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: बाइक से टकराया ट्रक, शिक्षामित्र की मौत
विज्ञापन
फोटो परिचय। मृत शिक्षा मित्र रीता देवी की फोटो फाइल
- फोटो : अध्यापकों ने राज्यसभा सांसद के समक्ष रखीं मांगें
बगहां गांव के सामने हाईवे पर शनिवार सुबह सात बजे बाइक में पीछे से ट्रक टकरा गया। हादसे में शिक्षामित्र की मौत हो गई। जबकि बाइक चला रहे उसके पति जख्मी हो गए। उन्हें सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं, ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया गया है।
वाराणसी के थाना मिर्जामुराद के गांव बेनीपुर निवासी रीता देवी (42) परिषदीय विद्यालय में शिक्षामित्र थीं। शनिवार को सुबह पति अरविंद पटेल के साथ बाइक से वह शिक्षा निदेशालय प्रयागराज जा रही थीं। बगहां गांव के सामने वाराणसी की तरफ से पीछे से आ रहा ट्रक बाइक से टकरा गई।
अनियंत्रित होकर बाइक सहित दंपती सड़क पर गिर पड़े। सिर में आई गंभीर चोटों के कारण रीता देवी की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक चालक अरविंद भी घायल हो गए। वहीं, ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
मृतका की एक बेटी प्रगति (18) व बेटा आदित्य (15) है। कोतवाल अनूप कुमार सरोज ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। ट्रक चालक से पूछताछ की जा रही है।