फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Truck collides on Delhi Highway, three killed

दिल्ली हाईवे पर भिड़े ट्रक, तीन की मौत

Sat, 26 Jun 2021 12:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jun 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
Truck collides on Delhi Highway, three killed
आमने सामने भिड़े पड़े ट्रक। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

फतेहगंज पश्चिमी में रात तीन बजे हादसा, हाईवे की एक ही लेन पर गुजर रहा था दोनों तरफ का ट्रैफिक
विज्ञापन

दोनों ट्रकों के क्लीनर और एक के ड्राइवर ने तोड़ा दम, दूसरा ड्राइवर भी गंभीर
पलटे ट्रक को सीधा कराने के लिए पुलिस ने बंद कराई थी हाईवे की दूसरी लेन

फतेहगंज पश्चिमी (बरेली)। नेशनल हाईवे की एक लेन पर दो ट्रकों के बीच आमने-सामने हुई भिड़ंत दोनों के क्लीनर और एक ड्राइवर की मौत हो गई। हादसे के दौरान हाईवे पर दोनों तरफ का ट्रैफिक एक ही लेन पर दौड़ रहा था। सड़क पर पलटे लकड़ी भरे ट्रक को सीधा कराने के लिए पुलिस ने दूसरी लेन को बंद कर रखा था।
बृहस्पतिवार देर रात बरेली से रामपुर की ओर जा रहा लकड़ी भरा ट्रक बेकाबू होकर नेशनल हाईवे पर पट्टी गांव के पास पलट गया। क्रेन से ट्रक सीधा कराने के लिए पुलिस ने हाईवे की एक लेन को बंद कराया तो दोनों तरफ का ट्रैफिक दूसरी लेन से गुजरने लगा। रात करीब दो बजे गांव थानपुर के पास उत्तराखंड से बजरफुट लेकर बरेली की ओर जा रहा ट्रक शाहजहांपुर से लकड़ी लेकर आ रहे दूसरे ट्रक से टकरा गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि उनके ड्राइविंग केबिन एक-दूसरे में अंदर धंस गए। दोनों ट्रकों के ड्राइवर और क्लीनर उसी के अंदर फंस गए।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों ट्रकों के केबिन कटवाकर उसमें फंसे दोनों ड्राइवर और क्लीनरों को बाहर निकाला। इस बीच शाहजहांपुर की तरफ से आने वाले ट्रक के क्लीनर निगोही (शाहजहांपुर) निवासी 45 वर्षीय नसीम की मौत हो चुकी थी। बजरफुट से भरे ट्रक के ड्राइवर स्वार (रामपुर) निवासी 40 वर्षीय यूनुस और क्लीनर 39 वर्षीय निराले हसन को जिला अस्पताल भेजा गया मगर अस्पताल पहुंचने तक उन दोनों की भी मौत हो गई। दूसरे ट्रक ड्राइवर मो. इरफान की हालत भी गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की चूक से हुआ हादसा दिल्ली हाईवे पर घंटा भर जाम

हाईवे की एक लेन पर पलटे ट्रक को सीधा कराने के लिए पुलिस ने उस पर ट्रैफिक तो बंद कर दिया लेकिन दूसरी लेन पर हादसे की आशंका खत्म करने के लिए कोई इंतजाम नहीं किया। दोनों तरफ से ट्रैफिक आने के बावजूद इस लेन पर पूरी रफ्तार से वाहन दौड़ते रहे, इसी वजह से हादसा हो गया। ट्रकों के आमने-सामने भिड़ने के बाद घटनास्थल पर लंबा जाम लग गया। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने क्रेन से दोनों ट्रकों को हटाकर एक किनारे कराया तब कहीं घंटे भर बाद यातायात शुरू हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed