फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Troubled by son-daughter-in-law, the old woman jumped into the river

Prayagraj News: बेटे-बहू से परेशान वृद्धा ने नदी में लगाई छलांग

Mon, 17 Jul 2023 01:33 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Mon, 17 Jul 2023 01:33 AM IST
विज्ञापन
Troubled by son-daughter-in-law, the old woman jumped into the river
फतेहगंज पश्चिमी। बेटे-बहू की प्रताड़ना से तंग आकर एक वृद्धा ने रविवार को बहगुल नदी में छलांग लगा दी। पुलिस ने उसे नदी से निकालकर अस्पताल भेजा। बेटे और बहू को थाने बुलाया गया है।
विज्ञापन

नेशनल हाईवे पर बहगुल नदी के ऊपर बनाए गए पुल से शाम के समय वृद्धा ने छलांग लगाई थी। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने तुंरत ही पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर वृद्धा को पानी से बाहर निकाला। तुरंत ही उसे सीएचसी भेजा गया। होश में आने पर वृद्धा ने बताया कि वह अपने दो बेटों के साथ रूद्रपुर में रहती है। बड़ा बेटा और बहू उसके साथ मारपीट करते हैं। शनिवार को भी बहू ने उसके साथ मारपीट की। गुस्से में उसने नदी में छलांग लगा दी।
विज्ञापन

----

नदी में कूदी महिला, तलाश जारीशाही। शाही-मिर्जापुर रोड पर बहगुल नदी के ऊपर बनाए गए पुल से रविवार को एक महिला ने छलांग लगा दी। उसका पता नहीं चल पाया है। एसएचओ सतेंद्र पाल सिंह ने बताया कि महिला के कूदने की सूचना मिली थी। काफी तलाश करने के बाद भी देर शाम तक उसका पता नहीं चला। उन्होंने बताया कि महिला की तलाश कराई जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed