फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Troubled by harassment a young man attempted suicide by setting fire inside the company

Prayagraj : प्रताड़ना से परेशान युवक ने कंपनी के अंदर आग लगाकर किया आत्महत्या का प्रयास

Wed, 16 Nov 2022 10:32 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 16 Nov 2022 10:32 PM IST
सार

युवक के पिता ने कंपनी अधिकारियों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। आरोेप है बीते नौ नवंबर को उस पर चोरी का इल्जाम लगाकर कंपनी से बाहर कर दिया गया था। 

विज्ञापन
Troubled by harassment a young man attempted suicide by setting fire inside the company
Prayagraj News : युवक को अस्पताल में कराया गया भर्ती। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

थाना क्षेत्र स्थित बारा पॉवर प्लांट में बुधवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक ने परिसर में खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। युवक 80 प्रतिशत जल गया है। उसे एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवक के पिता ने कंपनी अधिकारियों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। आरोेप है बीते नौ नवंबर को उस पर चोरी का इल्जाम लगाकर कंपनी से बाहर कर दिया गया था। 

विज्ञापन



क्षेत्र के खान सेमरा निवासी राम सिंह यादव बारा पॉवर प्लांट में कंस्ट्रक्शन कंपनी रेयर में रीगर पद पर कार्यरत था। बीते नौ नवंबर को उस पर चोरी का इल्जाम लगाकर उसे कंपनी से बाहर कर दिया गया। बुधवार सुबह वह कंपनी परिसर में गया था और अधिकारियों के सामने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। यह देखकर वहां अफरातफरी मच गई। वहां मौजूद अन्य मजदूरों ने किसी तरह आग बुझाई, लेकिन तब तक युवक काफी झुलस चुका था।
विज्ञापन



कंपनी के अधिकारियों द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मजदूूरों ने युवक के परिजनों को इसकी जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस व परिजन कंपनी की एंबुलेंस से युवक को लेकर सीएचसी शंकरगढ़ पहुंचे। यहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। युवक के पिता विक्रम यादव ने शंकरगढ़ पुलिस को तहरीर दी है। इसमें उन्होंने कंपनी के तीन अधिकारियों पर युवक प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सिक्योरिटी के बावजूद पेट्रोल लेकर कैसे अंदर पहुंचा युवक 
बारा पॉवर प्लांट के मुख्य गेट पर आधा दर्जन से अधिक सिक्योरिटी गार्ड तैनात हैं। इनका काम कंपनी के आने जाने वालों की जांच करनी है। इसके बाद भी बुधवार को राम सिंह यादव गेट को पास करते हुए पेट्रोल लेकर अंदर कैसे पहुंचा, इसको लेकर कंपनी में चर्चा गर्म है। यदि वह खाली हाथ गया तो उसे अंदर पेट्रोल किसने उपलब्ध कराया। इसकी जांच की जा रही है। वहीं कंपनी गेट से लेकर परिसर में जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे लगाए गए है। इसके बाद भी सिक्सोरिटी वालों की निगाह युवक पर कैसे नहीं पड़ी यह जांच का विषय है। 

बिना पास के किसके आदेश में मिली इंट्री 
युवक के पिता की माने तो उसे बीते नौ नवंबर को कंपनी से निकाल दिया गया था। कर्मचारियों की माने तो किसी भी मजदूर या कर्मचारियों को जब निकाला जाता है तो गेट पास जब्त कर लिया जाता है। ऐसे में सवाल यह है कि यदि उसके पास गेट पास नहीं था तो किसके कहने पर प्रवेश दिया गया। साथ ही वह सीधे अधिकारियों के चैंबर तक कैसे पहुंचा। कुछ कर्मचारियों ने बताया कि युवक को कुछ अधिकारियों ने बुलाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed