फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Troubled by family feud, woman commits suicide by consuming poisonous substance, police engaged in investigati

Prayagraj : पारिवारिक कलह से परेशान महिला ने जहरीला पदार्थ खाकर दी जान, छानबीन में जुटी पुलिस

Fri, 01 May 2026 01:31 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सरायइनायत (प्रयागराज)
संवाद न्यूज एजेंसी, सरायइनायत (प्रयागराज) Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 01 May 2026 01:31 PM IST
सार

सरायइनायत थाना क्षेत्र के सुदनीपुर खुर्द गांव में बृहस्पतिवार को रात पारिवारिक कलह में एक महिला ने जहरीला पदार्थ खा लिया। महिला की हालत खराब होने पर परिजन उसे अस्पताल ले गए जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
Troubled by family feud, woman commits suicide by consuming poisonous substance, police engaged in investigati
मुरादन बेगम। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

सरायइनायत थाना क्षेत्र के सुदनीपुर खुर्द गांव में बृहस्पतिवार की रात एक महिला ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत खराब होने पर परिजन उसे अस्पताल ले गए जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। महिला के मायके वालों की सूचना पर इलाकाई पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


गांव निवासी नबाब अली मुंबई में सिलाई का काम करता है। बृहस्पतिवार को रात उसकी पत्नी मुरादन बेगम (25) ने घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन आनन फानन में उसे झूंसी के एक अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान शुक्रवार को भोर में उसकी मौत हो गई। मायके वालों की सूचना पर एसीपी थरवई अरुण पराशर एसओ संजय कुमार गुप्ता पुलिस फोर्स एवं फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने मैके से साक्ष्य इकट्ठा किया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला के मायके वालों ने उसके ससुरालियों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। अभी किसी ने तहरीर नहीं दिया है ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed