{"_id":"5d5adec58ebc3e89f3383240","slug":"triple-murder-case-outpost-in-charge-suspended-two-soldiers-are-also-set-to-fall-allahabad-news-ald252545064","type":"story","status":"publish","title_hn":"तिहरा हत्याकांडः चौकी प्रभारी निलंबित, दो सिपाहियों पर भी गाज गिरना तय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तिहरा हत्याकांडः चौकी प्रभारी निलंबित, दो सिपाहियों पर भी गाज गिरना तय
विज्ञापन
Triple murder case: Outpost in-charge suspended, two soldiers are also set to fall.
- फोटो : ALDCOMPACT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौकी प्रभारी निलंबित, दो अन्य पर गाज गिरना तय
तिहरे हत्याकांड में कार्रवाई, एसएसआई हो चुके सस्पेंड
एसपी यमुनापार ने जांच कर सौंपी उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। चौफटका तिहरे हत्याकांड में सोमवार को एक और कार्रवाई हुई। हटाए जाने से पहले एसएसपी अतुल शर्मा ने राजरूपपुर चौकी प्रभारी श्रवण निगम को निलंबित कर दिया। साथ ही बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। उनके निर्देश पर एसपी यमुनापार ने मौके पर पहुंचकर जांच की और रिपोर्ट उन्हें सौंप दी। माना जा रहा है कि इस मामले में चौकी के दो सिपाहियोें पर भी गाज गिरना तय है।
रविवार देर रात हुए सनसनीखेज हत्याकांड में स्थानीय पुलिस की लापरवाही की बात सामने आई थी। मौके पर जुटे परिजनों व स्थानीय लोगों ने एडीजी व डीआईजी से भी इस बात की शिकायत की थी। जिसके बाद रात में ही एसएसआई टीबी सिंह को निलंबित कर दिया गया था। सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसएसपी अतुल शर्मा ने बताया कि मामले में प्रथमदृष्टया लापरवाही की बात सामने आने पर राजरूपपुर चौकी प्रभारी श्रवण निगम को भी निलंबित कर दिया गया है। साथ ही मामले की उच्चस्तरीय जांच के लिए एसपी यमुनापार को कहा गया है। एसएसपी के निर्देश पर दोपहर में एसपी यमुनापार दीपेंद्रनाथ चौधरी मृतक लालू यादव के घर पहुंचे और उनके परिजनों के साथ ही मोहल्ले के लोगों से भी बातचीत की। साथ ही उस रास्ते का भी मुआयना किया, जिसकी रंजिश में यह खूनी खेल खेला गया। जांच के बाद उन्होंने अपनी रिपोर्ट एसएसपी को सौंप दी। इस बारे में कुछ बोलने से उन्होंने इंकार कर दिया लेकिन सूत्रों की मानें तो जांच के दौरान मामले में राजरूपपुर चौकी के दो सिपाहियों की भी भूमिका संदिग्ध पाई गई है। जिन पर कार्रवाई की संस्तुति की गई है। एसपी यमुनापार ने बताया कि जांच कर एसएसपी को रिपोर्ट सौंप दी गई है।