फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Triple Murder: After killing the father, sister, and niece, the bodies were stuffed in a sack

Triple Murder : पिता, बहन और भांजी की हत्या के बाद बोरे में भरा शव, बाइक से तीन बार में ढोकर कुएं में फेंका

Tue, 06 Jan 2026 01:12 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 06 Jan 2026 01:12 PM IST
सार

Prayagraj Crime News : पिता, बहन और भांजी की हत्या के बाद पकड़े गए युवक ने पुलिस को जो कहानी बताई उससे पुलिस भी हैरान रह गई।  आरोपी के मुताबिक शवों को बोरे भरकर बारी-बारी से कुएं में डाल दिया। छिपाने लिए ऊपर से मिट्टी और पुआल का ढेर कुएं में भर दिया। इसके बाद छोटे भाई को भी रास्ते से हटाने की फिराक में था। 

विज्ञापन
Triple Murder: After killing the father, sister, and niece, the bodies were stuffed in a sack
मुकेश सिंह पटेल, पिता, बहन और भांजी की हत्या का आरोपी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मऊआइमा थाना क्षेत्र के ग्राम लोकापुर विशानी में पिता, बहन और भांजी के हत्या मामले में पुलिस और खुलासे हुए हैं। पता चला कि तीनों की हत्या के बाद आरोपी अपने छोटे भाई मुकुंद की भी हत्या करने के फिराक में था। इसके लिए उसने बिहार से तमंचा खरीदा था। अगर मुकुंद की मौत हो जाती तो आरोपी चार बीघा जमीन हड़प लेता लेकिन वह अपने मंसूबे पर कामयाब नहीं हो सका।

विज्ञापन


मुकुंद राजमिस्त्री का काम करता है। शुक्रवार को वह बहरिया में मजूदरी करने गया था। अगले दिन शनिवार को घर लौट रहा था आरोपी मुकेश रास्ते में मिल गया। दोनों के बीच संपत्ति का विवाद हुआ और फिर आरोपी गोली मारकर फरार हो गया। गनीमत रही कि गोली गर्दन को छूती हुई निकल गई, जिससे मुकुंद की जान बच गई। अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद मुकुंद अपने घर पहुंचा तो ताला जड़ा हुआ था।
विज्ञापन


पिता के मोबाइल पर फोन किया तो नंबर बंद था। वह लगातार फोन लगाता रहा लेकिन बात नहीं हो सकी। पुलिस को सूचित किया गया तो घर का बिस्तर खून से सना था। यह सब देख किसी अनहोनी होने शक गहराया लगा। जिसके बाद पुलिस की एक टीम आरोपी के घर पहुंची तो वह मिला नहीं। सोमवार को पुलिस ने आरोपी जिला न्यायालय के पास से दबोचा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाइक से तीनों के शवों के लगाया ठिकाना

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि तीनों की हत्या के बाद शव को बोरे में भरा और फिर करीब 500 मीटर दूरी पर स्थित एक कुएं में फेंक दिए। शव के फेंकने के लिए तीन बार बाइक से चक्कर लगाए। शव को फेंकने के बाद ऊपर से मिट्टी और पुआल भी कुएं में डाल दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed