{"_id":"6356dd3d6fa4842d0d1b337f6dd2da2f","slug":"triplaiti-sacked-teacher-accused-of-sexual-harassment-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रिपलआईटी में यौन उत्पीड़न का आरोपी शिक्षक बर्खास्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रिपलआईटी में यौन उत्पीड़न का आरोपी शिक्षक बर्खास्त
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Mon, 01 Jun 2015 11:13 PM IST
विज्ञापन
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (ट्रिपलआईटी) में छात्रा के साथ छेड़खानी के आरोपी शिक्षक को बर्खास्त कर दिया गया है। बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट में फैसला के बाद इस आशय का आदेश जारी कर दिया गया। हालांकि, ऐसे ही एक मामले में इलाहाबाद विश्वविद्यालय के संगीत विभाग की छात्रा को अब भी न्याय का इंतजार है। ट्रिपलआईटी में एमटेक की छात्रा ने संस्थान के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. शिवा प्रसाद पर छेड़खानी के गंभीर आरोप लगाए थे। छात्रा ने संस्थान में शिकायत के अलावा थाने में एफआईआर भी लिखाई थी। इस बाबत गठित जांच समिति के समक्ष आरोपी शिक्षक प्रस्तुत भी नहीं हुआ था, जबकि उसे लगातार नोटिस भेजा गया। जांच समिति की संस्तुति पर शिक्षक को उसी समय निलंबित कर दिया गया था। हाईकोर्ट से भी उसे राहत नहीं मिली थी तथा जेल जाना पड़ा। तकरीबन साल भर के इंतजार के बाद बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट की बैठक में उसके खिलाफ बर्खास्तगी की कार्रवाई की गई।
मिनट्स पर हस्ताक्षर के बाद अब संस्थान की ओर से इस बाबत आदेश जारी कर दिया गया है। पीड़ित छात्रा को आरोपी शिक्षक के वेतन का एक हिस्सा देने का भी आदेश हुआ है। जनसंपर्क अधिकारी पंकज मिश्रा ने बताया कि आरोपी शिक्षक को बर्खास्त कर दिया गया है। हालांकि संस्थान प्रशासन की ओर से इस कार्रवाई को छिपाने की लगातार कोशिश की जा रही है। यहां तक कि पीड़ित छात्रा तथा उसके परिवार वालों को भी इसकी जानकारी नहीं दी गई। पीड़िता के पिता का कहना है कि आरटीआई के तहत आरोपी शिक्षक के खिलाफ हुई कार्रवाई की बाबत जानकारी मांगी गई है। इसके अलावा इविवि के संगीत विभाग की भी एक छात्रा ने भी शिक्षक पर छेड़खानी का आरोप लगाया है। इस संबंध में जांच समिति गठित की गई है, लेकिन शिक्षक के खिलाफ अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। हालांकि, मंगलवार को कार्यपरिषद की बैठक है। इसमें समिति की रिपोर्ट रखी जानी है।