फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Trial of vehicles will start on the six-lane bridge from September

Prayagraj News: सितंबर से छह लेन के पुल पर शुरू होगा वाहनों का ट्रायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
Trial of vehicles will start on the six-lane bridge from September
गंगा नदी पर स्टेनली रोड से मलाक हरहर तक बन रहे छह लेन के पुल पर वाहनों का ट्रायल सितंबर माह में शुरू हो जाएगा। ट्रायल पूरा होने के बाद अक्तूबर तक पुल को हैंडओवर कर दिया जाएगा। अभी तक छह लेन के पुल का 94 फीसदी काम पूरा हो चुका है।
विज्ञापन

पुल पर अभी पांच सेगमेंट का काम अधूरा है, जिसे पूरा करने में करीब दो महीने का समय लग जाएगा। इसके बाद पुल की फिनिशिंग का काम शुरू होगा, जिसमें एक महीने का समय लगने की संभावना है। इसके बाद सितंबर तक पुल पर वाहनों का ट्रायल शुरू हो जाएगा। इस पुल के बनने से लखनऊ तक के सफर का समय कम हो जाएगा। इसके अलावा लोगों को तेलियरगंज व फाफामऊ पुल पर लगने वाले जाम से राहत मिलेगी।
विज्ञापन


------------

पुल की खासियत

1- 16 फरवरी 2021 को पुल का निर्माण शुरू हुआ।
2- लगभग 9.90 किमी लंबे पुल का पांच किमी से अधिक हिस्सा गंगा नदी के ऊपर है।

3- यह प्रदेश का पहला एक्स्ट्रा डोज केबल ब्रिज है, जो आधुनिक तकनीकी से लैस है।
4- इसमें दोनों तरफ पैदल और साइकिल चालकों के लिए भी मार्ग का प्रावधान किया गया है।



------------

पांच किमी के हिस्से में लगेंगी फसाड लाइट
छह लेन के इस पुल का पांच किमी हिस्सा गंगा नदी के ऊपर है। पुल के इस हिस्से में 44 केबल लगेंगे। इस पांच किमी के हिस्से को फसाड लाइट से सजाया जाएगा। जानकारी के मुताबिक ये फसाड लाइट तिरंगा के रंग की होंगी। ऐसे में नैनी यमुना पुल की तरह यह पुल भी किसी पिकनिक स्पॉट से कम नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


------------
पुल का 94 फीसदी काम पूरा हो चुका है। तीन महीने के भीतर पुल पर सिगमेंट डालने के साथ फिनिशिंग का काम भी पूरा हो जाएगा। इसके बाद सितंबर में पुल पर वाहनों का ट्रायल और अक्तूबर में इसे हैंडओवर करने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। - सुनीत सिंगला, परियोजना निदेशक, एसपी सिंगला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed