फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Trial of government department players for selection in civil services in August

Prayagraj News: सिविल सर्विसेज में चयन के लिए सरकारी विभाग के खिलाड़ियों का ट्रायल अगस्त में

Sat, 08 Jul 2023 02:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Sat, 08 Jul 2023 02:05 AM IST
विज्ञापन
Trial of government department players for selection in civil services in August
खेल निदेशालय की ओर से सरकारी विभाग के खिलाड़ियों का सिविल सर्विसेज में चयन के लिए ट्रायल का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। ट्रायल में कुल 17 खेलों को शामिल किया गया है। इसमें टेनिस, वॉलीबाल, तैराकी, बास्केटबाल, बैडमिंटन, टेबल-टेनिस, कबड्डी, शतरंज, भारोत्तोलन एवं बेस्टफिजीक, एथलेटिक्स, फुटबाल, कैरम, ब्रिज, कुश्ती, पावरलिफ्टिंग, क्रिकेट और हॉकी के खेल शामिल हैं।
विज्ञापन

इन सभी खेलों का जिला स्तरीय ट्रायल आठ अगस्त, मंडल स्तरीय ट्रायल 11-12 अगस्त और प्रदेश स्तरीय ट्रायल 18-19 अगस्त को होगा। निदेशालय के मुताबिक जिला व मंडल स्तर पर चयनित खिलाड़ी ही प्रदेश स्तर के ट्रायल में हिस्सा ले सकेंगे। प्रयागराज में होने वाले जिला व मंडल स्तरीय ट्रायल का आयोजन मदन मोहन मालवीय स्टेडियम व अमिताभ बच्चन स्पोर्ट्स कांप्लेक्स मेयोहाल कांप्लेक्स में होंगे।
विज्ञापन

ट्रायल में हिस्सा लेने के लिए इच्छुक सिविल सर्विसेज कर्मचारी व अधिकारी अपने विभाग के सक्षम अधिकारी से कार्यमुक्त होकर चयन में हिस्सा ले सकते हैं। कार्यमुक्त होने की एक प्रति खेल कार्यालय में जमा करना आवश्यक होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed