{"_id":"6994d76a852f35dd5f04d685","slug":"trees-were-cut-before-the-construction-of-the-railway-overbridge-naini-news-c-407-1-ggp1011-11269-2026-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: रेलवे ओवरब्रिज निर्माण के पहले काटे गए पेड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: रेलवे ओवरब्रिज निर्माण के पहले काटे गए पेड़
विज्ञापन
मऊआइमा में रेलवे व सेतु निगम ने 850 मीटर लंबे ओवरब्रिज बनाने का कार्य जल्द शुरू होगा। पिछले तीन दिनों से ओवरब्रिज की जद में आने वाले सड़क के किनारे स्थित पेड़ों की कटाई का काम चल रहा है।
जबकि जल्द ही बिजली विभाग खंभे व तार हटाने का काम शुरू करेगा। ओवरब्रिज निर्माण के लिए मध्य सड़क से दोनों तरफ 10-10 मीटर भूमि का अधिग्रहण किया जा रहा है।
मऊआइमा के लोगों को रेलवे फाटक बंद होने पर रोज-रोज लगने वाले जाम से जल्द निजात मिलने वाला है। इसके लिए सेतु निगम व रेलवे द्वारा वर्ष 2024 में शासन को डीपीआर बनाकर भेजा गया था। इसके लिए 25 दिसंबर को शासन की ओर से 124 करोड़ की धनराशि की स्वीकृति दी गई।
विज्ञापन
इस ओवरब्रिज का 70 करोड़ की लागत से 260 मीटर निर्माण रेलवे और बाकी निर्माण सेतु निगम 54 करोड़ से कराएगा। एक माह पूर्व विभागीय अधिकारियों की मौजूदगी में चिह्नांकन हुआ। पिछले तीन दिनों से ओवरब्रिज की जद में आने वाले पेड़ों की कटाई की जा रही है। बिजली विभाग भी जल्द सड़क पर स्थित बिजली के खंभों व तार को हटाने का कार्य करेगा। इसके लिए विद्युत विभाग को 15 लाख की धनराशि दी गई है।
वर्जन
मऊआइमा रेलवे फाटक पर ओवरब्रिज के लिए शासन की ओर से धन स्वीकृत की गई है। जल्द ही निर्माण कार्य भी आरंभ कराया जाएगा।
रोहित कुमार मिश्रा-परियोजना प्रबंधक,सेतु निगम