{"_id":"5954102f4f1c1b0f4c8b45bc","slug":"travel-card-to-be-able-to-buy-in-kabai","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब ‘ट्रेवल कार्ड’ से काबे में खरीदारी कर सकेंगे हाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब ‘ट्रेवल कार्ड’ से काबे में खरीदारी कर सकेंगे हाजी
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Thu, 29 Jun 2017 02:01 AM IST
विज्ञापन
credit cards
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काबा शरीफ में तवाफ (चक्कर) लगाने की ख्वाहिश रखने वाले हाजियों के लिए एक अच्छी खबर है। अब उन्हें अपने साथ ज्यादा रुपये ले जाने की जरूरत नहीं है, वहां वे किसी खरीदारी और दूसरी जरूरतों के लिए ‘ट्रेवल कार्ड’ का इस्तेमाल कर सकेंगे। इससे इलाहाबाद से जाने वाले तकरीबन 650 और कौशाम्बी से जाने वाले 140 हाजी लाभान्वित हो सकेंगे।
खुद्दामाने हज कमेटी की पहल पर सिविल लाइंस स्थित कोटक महिंद्रा बैंक की ओर से हाजियों को सहूलियत देते हुए जीरो बैंलेस पर खाता खोला जा रहा है। इसमें हाजी यहां पर रुपये जमा कर सकते हैं, जिसके एवज में बैंक की ओर से उन्हें ट्रेवल कार्ड जारी किया जा रहा है। इसकी मदद से वे मक्का और मदीना मेें अपनी जरूरत के मुताबिक रियाल के झंझट से मुक्त होकर खरीदारी कर सकते हैं।
‘अमर उजाला’ से मुलाकात में कमेटी के सचिव हाजी मोईन अहमद खां ने कहा, हालांकि हाजियों से जमा कराई जाने वाली रकम में से मक्का-मदीना पहुंचने पर एयरपोर्ट पर ही हर हाजी को इक्कीस सौ रियाल का लिफाफा दे दिया जाता है, लेकिन अगर और कोई जरूरत हो तो बैंक का ट्रेवल कार्ड उन्हें मदद करेगा। खास यह कि जीरो बैलेंस पर हाजियों का खाता खुलेगा। नूरुल्लाह रोड स्थित पालकी गेस्ट हाउस में दो जुलाई को हाजियों की ट्रेनिंग के दौरान भी बैंक की ओर से स्टाल लगाया जाएगा।