फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   transport chain to supply drugs

दवाओं की आपूर्ति के लिए ट्रांसपोर्ट चेन

Wed, 01 Apr 2020 10:48 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
transport chain to supply drugs
लॉक डाउन के दौरान थोक दवा कारोबारियों की मांग पर दवाओं की आपूर्ति के लिए प्रशासन ने ट्रांसपोर्ट चेन बनाई है। इस योजना के तहत लखनऊ, रायबरेली, प्रतापगढ़ और प्रयागराज तक मालवाहक वाहनों के लिए विशेष पास जारी किए गए हैं। मंगलवार रात हुए इस निर्णय के बाद बुधवार शाम दवाओं की पहली खेप लीडर रोड दवा बाजार पहुंच गई है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी भानु चंद्र गोस्वामी से मिले इलाहाबाद केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल दुबे की अगुवाई में पदाधिकारियों ने जरूरी दवाओं की आपूर्ति बाधित होने की शिकायत की थी। कारोबारियों ने बताया था कि सैनिटाइजर, मास्क, पैरासीटामॉल, लेक्टोजिन पाउडर, डेटाल, सैवलॉन, कफ सिरफ, एजिथ्रोमाइसिन समेत कई जरूरी रोजमर्रा के प्रयोग में आने वाली दवाओं और चिकित्सकीय वस्तुओं की किल्लत हो रही है।
विज्ञापन

थोक दवा विक्रेताओं ने वजह बताई कि लॉक डाउन की वजह से वाहनों की आवाजाही बंद है। लखनऊ स्थित सीएंडएफ गोदामों से दवाओं की आपूर्ति नहीं हो पा रही है।
मामले को गंभीरता से लेते हुए डीएम ने लखनऊ के जिलाधिकारी से वार्ता कर दवा वाले वाहनों के लिए पास जारी करने का अनुरोध किया था।
मंगलवार रात जारी वाहन पास के बाद बुधवार को दवाओं की पहली खेप लीडर रोड बाजार पहुंची। अध्यक्ष अनिल दुबे के मुताबिक छोटे भार वाहनों से दवाओं की आपूर्ति शुरू हो गई है। लखनऊ से निकले वाहनों को पास के आधार पर रायबरेली, प्रतापगढ़ की सीमा पार कर प्रयागराज तक पहुंचने की छूट मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed