{"_id":"5e838f058ebc3e78b12b2b9c","slug":"transport-chain-created-to-supply-medicines-allahabad-news-ald2723027197","type":"story","status":"publish","title_hn":"थोक विक्रेताओं के लिए लखनऊ से प्रयागराज तक के वाहन पास जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थोक विक्रेताओं के लिए लखनऊ से प्रयागराज तक के वाहन पास जारी
Wed, 01 Apr 2020 12:12 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो
news desk amar ujala, prayagraj
news desk amar ujala, prayagraj
Published by: इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Transport chain created to supply medicines
लॉक डाउन के दौरान थोक दवा कारोबारियों की मांग पर दवाओं की आपूर्ति के लिए प्रशासन ने ट्रांसपोर्ट चेन बनाई है। इस योजना के तहत लखनऊ, रायबरेली, प्रतापगढ़ और प्रयागराज तक मालवाहक वाहनों के लिए विशेष पास जारी किए गए हैं। सोमवार रात हुए इस निर्णय के बाद मंगलवार शाम दवाओं की पहली खेप लीडर रोड दवा बाजार पहुंच गई है।
जिलाधिकारी भानु चंद्र गोस्वामी से मिले इलाहाबाद केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल दुबे की अगुवाई में पदाधिकारियों ने जरूरी दवाओं की आपूर्ति बाधित होने की शिकायत की थी। कारोबारियों ने बताया था कि सैनिटाइजर, मास्क, पैरासीटामॉल, लेक्टोजिन पाउडर, डेटाल, सैवलॉन, कफ सिरफ, एजिथ्रोमाइसिन समेत कई जरूरी रोजमर्रा के प्रयोग में आने वाली दवाओं और चिकित्सकीय वस्तुओं की किल्लत हो रही है।
थोक दवा विक्रेताओं ने वजह बताई कि लॉक डाउन की वजह से वाहनों की आवाजाही बंद है। लखनऊ स्थित सीएंडएफ गोदामों से दवाओं की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। मामले को गंभीरता से लेते हुए डीएम ने लखनऊ के जिलाधिकारी से वार्ता कर दवा वाले वाहनों के लिए पास जारी करने का अनुरोध किया था।
विज्ञापन
सोमवार रात जारी वाहन पास के बाद मंगलवार को दवाओं की पहली खेप लीडर रोड बाजार पहुंची। अध्यक्ष अनिल दुबे के मुताबिक छोटे भार वाहनों से दवाओं की आपूर्ति शुरू हो गई है। लखनऊ से निकले वाहनों को पास के आधार पर रायबरेली, प्रतापगढ़ की सीमा पार कर प्रयागराज तक पहुंचने की छूट मिल रही है।