{"_id":"695d75698bca50d16704bc9d","slug":"transformer-blows-again-in-phachkara-village-plunging-the-village-into-darkness-naini-news-c-407-1-mn11001-9994-2026-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: फचकरा गांव में फिर फुंका ट्रांसफॉर्मर, अंधेरे में डूबा गांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: फचकरा गांव में फिर फुंका ट्रांसफॉर्मर, अंधेरे में डूबा गांव
Wed, 07 Jan 2026 02:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Wed, 07 Jan 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
विद्युत उपकेंद्र मांडारोड से जुड़े फचकरा गांव में लगा 25 केवीए का ट्रांसफॉर्मर बार-बार फूंकने से ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई है। 20 दिसंबर को फूंके ट्रांसफॉर्मर की शिकायत के बाद 27 दिसंबर को उसे बदला गया था, लेकिन अगले ही दिन ट्रांसफॉर्मर दोबारा जल गया। इसके बाद भी अब तक नया ट्रांसफॉर्मर नहीं लगाया जा सका है।
बिजली आपूर्ति ठप होने से गांव के लोग अंधेरे में रहने को मजबूर हैं। बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है, वहीं पेयजल संकट भी गहरा गया है। ग्रामीणों का कहना है कि मोबाइल चार्ज से लेकर घरेलू जरूरतों तक के काम ठप पड़े हैं।
उपभोक्ता अरविंद बिंद, रणजीत, बनवारी लाल, शिवनाथ और गिरजामनी बिंद ने विभाग के उच्चाधिकारियों से फूंका ट्रांसफॉर्मर तत्काल बदलकर बिजली आपूर्ति बहाल कराने की मांग की है। इस संबंध में एसडीओ अशोक कुमार ने बताया कि फूंके ट्रांसफॉर्मर को बदलने के लिए पत्रावली स्टोर रूम भेज दी गई है। उपलब्ध होते ही नया ट्रांसफॉर्मर लगाकर समस्या का समाधान करा दिया जाएगा।