फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Transfer of the officer who handed over the challan for electricity theft in the name of connection.

Prayagraj : कनेक्शन के नाम पर बिजली चोरी का चालान थमाने वाले अधिकारी का तबादला

Wed, 13 Sep 2023 01:37 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 13 Sep 2023 01:37 PM IST
सार

अमर उजाला ने 23 अगस्त के अंक में ‘मांगा कनेक्शन तो थमा दिया बिजली चोरी का चालान’ शीर्षक से इस मामले को प्रकाशित किया था। इसके बाद इसी दिन शासन व पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम की ओर से मुख्य अभियंता कार्यालय से इस बाबत जवाब तलब किया था।

विज्ञापन
Transfer of the officer who handed over the challan for electricity theft in the name of connection.
ट्रांसफर(सांकेतिक) - फोटो : social media

विस्तार

शहर से सटे पीपलगांव उपकेंद्र के अंतर्गत आने वाले बख्शी मोड़ा गांव में विभाग की ओर से कनेक्शन के नाम पर बिजली चोरी का चालान थमाए जाने पर अधिशासी अभियंता ऋषिपाल सिंह का तबादला कर दिया गया है। उनके स्थान पर आजमगढ़ में मुख्य अभियंता कार्यालय में संबद्ध रहे अधिशासी अभियंता दया राम विमलेश को अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड प्रथम के पद पर तैनात किया गया है।

विज्ञापन


अमर उजाला ने 23 अगस्त के अंक में ‘मांगा कनेक्शन तो थमा दिया बिजली चोरी का चालान’ शीर्षक से इस मामले को प्रकाशित किया था। इसके बाद इसी दिन शासन व पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम की ओर से मुख्य अभियंता कार्यालय से इस बाबत जवाब तलब किया था। साथ ही तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित की गई थी। छह बिंदुओं पर जांच को आगे बढ़ाया गया। विभाग की ओर से इस पूरे मामले की जांच अभी भी तेजी के साथ की जा रही है, इसी दौरान बिजली चोरी का नोटिस थमाने वाले अधिशासी अभियंता ऋषिपाल सिंह का तबादला भी कर दिया गया है।

विज्ञापन

गांव के लोगों का आरोप था कि वे कनेक्शन के लिए पिछले 10-12 वर्षों से बिजली विभाग के दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं। पहले तो विभाग ने गांव तक लाइन ही नहीं पहुंचाई और जब लोगों ने खुद पैसा इकट्ठा कर ट्रांसफॉर्मर लगवाया तो कनेक्शन देने के नाम पर सबको बिजली चोरी का चालान थमा दिया गया।

गांव वालों का ही आरोप है कि दो साल पहले सरकारी ट्रांसफॉर्मर लगाया गया था, जिससे सिर्फ एक-दो घरों में ही कनेक्शन दिया गया। यह ट्रांसफॉर्मर भी स्थापना के दो महीने बाद ही फुंक गया, जिसे दो वर्ष बाद भी नहीं बदला जा सका है। बांस-बल्ली के सहारे लोग एक किलोमीटर दूर से अवैध रूप से लाइन खींचकर बिजली का इस्तेमाल कर रहे थे।

गांव के लोगों ने ही कहा कि अप्रैल-मई में बिजली विभाग के लोग आए और गांव में सबका नाम कागज पर लिखकर ले गए, ताकि सबको कनेक्शन दिया जा सके। इसके बाद ही सभी को बिजली चोरी के चालान थमाए गए थे। गांव के अधिकतर लोग मजदूरी करते हैं। लाख-लाख रुपये का बिजली चोरी का चालान मिलने पर सबके होश उड़े हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed