{"_id":"6501759e485ec8c4e60d261e","slug":"transfer-of-nine-judicial-officers-of-district-judge-rank-director-general-issued-notification-2023-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP : जिला जज रैंक के नौ न्यायिक अफसरों का स्थानांतरण, महानिबंधक ने जारी की अधिसूचना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP : जिला जज रैंक के नौ न्यायिक अफसरों का स्थानांतरण, महानिबंधक ने जारी की अधिसूचना
Wed, 13 Sep 2023 02:11 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 13 Sep 2023 02:11 PM IST
सार
अधिसूचना के मुताबिक हमीरपुर के जिला जज अनुपम गोयल को मुजफ्फरनगर परिवार न्यायालय का प्रधान न्यायाधीश बनाया गया है। जबकि, मुजफ्फरनगर परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश सत्यनंद उपाध्याय को मेरठ काॅमर्शियल कोर्ट का पीठासीन अधिकारी नियुक्ति किया गया है।
विज्ञापन
तबादला
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने जिला जज रैंक के नौ जजों का स्थानांतरण किया है। इस संबंध में हाईकोर्ट के महानिबंधक राजीव भारती की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है। अधिसूचना के मुताबिक हमीरपुर के जिला जज अनुपम गोयल को मुजफ्फरनगर परिवार न्यायालय का प्रधान न्यायाधीश बनाया गया है। जबकि, मुजफ्फरनगर परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश सत्यनंद उपाध्याय को मेरठ काॅमर्शियल कोर्ट का पीठासीन अधिकारी नियुक्ति किया गया है।
विज्ञापन
इसी तरह चित्रकूट के जिला जज विष्णु कुमार शर्मा को हमीरपुर का जिला जज, औरया मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण के पीठासीन अधिकारी विकास कुमार-प्रथम को चित्रकूट के जिला जज, महराजगंज के जिला जज जय प्रकाश तिवारी को कानपुर देहात का जिला जज, रामपुर के जिला जज अचल सचदेव को आजमगढ़ परिवार न्यायालय का प्रधान न्यायाधीश, मेरठ कॉमर्शियल कोर्ट के पीठासीन अधिकारी नीरज कुमार को महराजगंज का जिला जज, रायबरेली परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश सत्य प्रकाश त्रिपाठी को रामपुर का जिला जज, फतेहपुर परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश राजेश्वर शुक्ला को गोरखपुर परिवार न्यायालय का प्रधान न्यायाधीश बनाया गया है।
विज्ञापन