फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Transfer of 88 assistant professors of UP, new posting of six teachers in Prayagraj.

Transfer : यूपी के 88 असिस्टेंट प्रोफेसरों के तबादले, प्रयागराज में छह शिक्षकों की नई तैनाती

Fri, 28 Jun 2024 02:24 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 28 Jun 2024 02:24 PM IST
सार

राजकीय महाविद्यालयों में तैनात असिस्टेंट प्रोफेसरों का तबादला कर दिया गया है। प्रयागराज से कई शिक्षक गैर जनपद भेजे गए हैं तो छह नए शिक्षकों को प्रयागराज के विभिन्न राजकीय महाविद्यालयों में तैनाती मिली है। 

विज्ञापन
Transfer of 88 assistant professors of UP, new posting of six teachers in Prayagraj.
तबादला आदेश - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

उत्तर प्रदेश के राजकीय महाविद्यालयों में कार्यरत 88 असिस्टेंट प्रोफेसरों का तबादला कर दिया गया है। इस तबादले के बाद प्रयागराज के राजकीय कॉलेजों में छह असिस्टेंट प्रोफेसरों को भेजा गया है। काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ज्ञानपुर भदोही की डॉ.अंजना को हेमवती नंदन राजकीय पीजी कॉलेज नैनी, काशी नरेश महाविद्यालय के ही डॉ.सुरेंद्र सिंह को राजकीय महाविद्यालय सैदाबाद, महामाया राजकीय महाविद्यालय कौशाम्बी के डॉ.नीरज कुमार सिंह को राजकीय महाविद्यालय सैदाबाद, राजकीय पीजी कॉलेज लालगंज मिर्जापुर की डॉ.अमृता यादव को राजकीय महाविद्यालय धनुपुर हंडिया, राजकीय महिला पीजी कॉलेज की डॉ.रेखा वर्मा को राजकीय महाविद्यालय सैदाबाद और महामाया राजकीय महाविद्यालय महोना लखनऊ की डॉ.प्रीति चंद नेगी को राजकीय महाविद्यालय सैदाबाद भेजा गया है।

विज्ञापन


प्रयागराज के राजकीय महाविद्यालयों से कई असिस्टेंट प्रोफेसर स्थानांतरित कर दूसरे जिलों में भेजे गए हैं। इनमें राजकीय महाविद्यालय सैदाबाद के डॉ.दीपक कुमार को काशी नरेश राजकीय पीजी कॉलेज ज्ञानपुर भदोही, राजकीय महाविद्यालय सैदाबाद के डॉ. राम प्रताप यादव को महामाया राजकीय महाविद्यालय कौशाम्बी, राजकीय महाविद्यालय धनुपुर हंडिया के डॉ.संतोष कुमार सिंह को राजकीय पीजी कॉलेज लालगंज मिर्जापुर, राजकीय महाविद्यालय सैदाबाद के डॉ.श्याम जी सोनकर को राजकीय महिला पीजी कॉलेज फतेहपुर और राजकीय महाविद्यालय सैदाबाद के डॉ.राघवेंद्र प्रताप नारायण को महामाया राजकीय महाविद्यालय महोना लखनऊ भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed