फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Transaction of 33.15 lakh carried out via a cyber fraud 'mule' account.

Prayagraj News: साइबर ठगी के म्यूल खाते से हुआ 33.15 लाख का लेनदेन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
Transaction of 33.15 lakh carried out via a cyber fraud 'mule' account.
कीडगंज पुलिस ने गाजियाबाद से मिली शिकायत के आधार पर म्यूल खाते से साइबर ठगी से जुड़े 33.15 लाख रुपये का ट्रांजेक्शन होने पर कार्रवाई की है। मामले में खाताधारक मोहित गुप्ता के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

गृह मंत्रालय के भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र के पोर्टल के माध्यम से संदिग्ध बैंक खातों का सत्यापन किया जा रहा था। इसी दौरान ओल्ड बैरहना निवासी मोहित के नाम से संचालित बैंक ऑफ बड़ौदा के एक खाते पर संदेह हुआ।
विज्ञापन

एनसीआरपी पोर्टल पर जांच में पता चला कि इस खाते के संबंध में गाजियाबाद में साइबर ठगी की शिकायत दर्ज है। पीड़ितों के खाते से साइबर ठगी के रुपये कीडगंज निवासी के खाते में भेजे गए। इसी आधार पर पुलिस ने इसे संदिग्ध म्यूल खाता माना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैंक खाते से जुड़े मोबाइल नंबर की जांच में उससे लिंक एक अन्य मोबाइल नंबर मिला। इस नंबर के संबंध में देश के विभिन्न राज्यों में साइबर अपराध की पांच शिकायतें दर्ज मिलीं।
कीडगंज थाना प्रभारी प्रीतम तिवारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला कि ठगों ने खाते का इस्तेमाल ठगी की रकम को एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचाने के लिए किया।


एक सप्ताह के भीतर तीसरी बार मिला म्यूल खाता
पिछले एक सप्ताह के भीतर पुलिस ने तीसरी बार म्यूल खाता पकड़ा है। साइबर पुलिस जांच में प्रयागराज में अब तक 100 से अधिक संदिग्ध म्यूल बैंक खाते चिह्नित किए जा चुके हैं। पुलिस इन खातों के माध्यम से हुए लेनदेन और इनके संचालकों की भूमिका की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed