फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Trains with two engines will operate during the Magh Mela; they can be deployed on any route depending on crow

प्रयागराज : माघ मेले में चलेंगी दो इंजन वाली ट्रेनें, भीड़ के हिसाब से किसी भी रूट पर हो सकेगा संचालन

Fri, 30 Oct 2026 11:13 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 30 Oct 2026 11:13 AM IST
सार

माघ मेले में श्रद्धालुओं के सफर को सुगम बनाने के लिए रेलवे ने इस बार डबल इंजन (ट्रेन के दोनों सिरों पर इंजन) वाली स्पेशल ट्रेनें चलाने की तैयारी है ताकि ट्रेनों की दिशा बदलने में लगने वाले समय को बचाया जा सके और भीड़ के अनुपात में उन्हें किसी भी रूट पर तुरंत दौड़ाया जा सके।

विज्ञापन
Trains with two engines will operate during the Magh Mela; they can be deployed on any route depending on crow
ट्रेन। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

माघ मेले में श्रद्धालुओं के सफर को सुगम बनाने के लिए रेलवे ने इस बार डबल इंजन (ट्रेन के दोनों सिरों पर इंजन) वाली स्पेशल ट्रेनें चलाने की तैयारी है ताकि ट्रेनों की दिशा बदलने में लगने वाले समय को बचाया जा सके और भीड़ के अनुपात में उन्हें किसी भी रूट पर तुरंत दौड़ाया जा सके।

विज्ञापन


पिछले माघ मेले के मुकाबले इस बार श्रद्धालुओं की संख्या में रिकॉर्ड बढ़ोतरी होने का अनुमान है। इसे ध्यान में रखते हुए अधिक से अधिक मेमू स्पेशल चलाने की भी तैयारी है। इसके साथ ही, दूसरे जोनल रेलवे से विशेष ट्रेनों के रेक भी मंगवाए जा रहे हैं। दिसंबर से रेक आने भी शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन


इन रेकों को प्रयागराज जंक्शन, सूबेदारगंज और प्रयागराज छिवकी के अलावा फाफामऊ और प्रयागराज संगम झूंसी एवं रामबाग स्टेशनों पर रखा जाएगा। प्रयागराज मंडल के पीआरओ अमित कुमार सिंह का कहना है कि प्रयास किया जा रहा है कि माघ मेला के दौरान डबल इंजन वाली ट्रेनें चलाई जाएं ताकि जरूरत के हिसाब उन ट्रेनों को किसी भी दिशा में चलाया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

दिवाली-छठ के लिए रेलवे ने बढ़ाई स्पेशल ट्रेनों की अवधि

दिवाली और छठ पर्व पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने कई विशेष ट्रेनों की संचालन अवधि बढ़ाई है। इसके साथ ही कुछ स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे भी बढ़ाए गए हैं। छिवकी होकर चल रही गाड़ी संख्या 06021 पोंत्तनूर-बरौनी विशेष ट्रेन की संचालन अवधि आठ से 29 नवंबर तक के लिए बढ़ा दी गई है। इसी तरह वापसी में गाड़ी संख्या 06022 बरौनी-पोंत्तनूर विशेष ट्रेन 11 नवंबर से 2 दिसंबर 2026 तक 4 अतिरिक्त फेरों के साथ चलाई जाएगी।

छिवकी होकर चल रही गाड़ी संख्या 09071 और 09073 उधना-जयनगर स्पेशल ट्रेन एक और आठ नवंबर को उधना से तथा गाड़ी संख्या 09072 व 09074 जयनगर-उधना स्पेशल ट्रेन तीन और दस नवंबर को जयनगर से संचालित की जाएंगी। बांद्रा टर्मिनस से गोरखपुर जाने वाले यात्रियों के लिए गाड़ी संख्या 09083 बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन एक व आठ नवंबर को और वापसी में गाड़ी संख्या 09084 गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल ट्रेन दो व नौ नवंबर को चलेगी। रेलवे के इस कदम से छठ व दीपावली पर पूर्वांचल और बिहार जाने वाले यात्रियों को कंफर्म सीट मिलने में सहूलियत होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed