{"_id":"6086cdd84763fc73933e32a6","slug":"trains-from-prayagraj-to-delhi-mumbai-are-vacant-full-from-there","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज से दिल्ली- मुंबई जाने वाली ट्रेनें खाली, वहां से आने वाली फुल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज से दिल्ली- मुंबई जाने वाली ट्रेनें खाली, वहां से आने वाली फुल
Mon, 26 Apr 2021 07:57 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 26 Apr 2021 07:57 PM IST
सार
- जिन ट्रेनों में रहती थी लंबी वेटिंग, उसमें अब सैकड़ों बर्थ है उपलब्ध
- सामान्य दिनों में प्रयागराज, शिवगंगा एक्सप्रेस में एक-एक बर्थ के होती है मारामारी
विज्ञापन
prayagraj news : प्रयागराज जंक्शन।
- फोटो : prayagraj
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र में कोरोना के बढ़ते मामले और दिल्ली में लगे लॉकडाउन की वजह से वहां से आने वाली ट्रेनों में यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। रेलवे द्वारा स्पेशल ट्रेन चलाए जाने के बावजूद वहां से आने वाली ट्रेनों में लंबी प्रतीक्षा सूची है, जबकि प्रयागराज से महाराष्ट्र दिल्ली के लिए जाने वाली ट्रेनें अब खाली चल रही हैं। आलम यह है कि प्रयागराज एक्सप्रेस में सोमवार की सुबह जो लोग रिजर्वेशन कराने के लिए जंक्शन पहुंचे उन्हें आसानी से उसी दिन का रिजर्वेशन मिल गया।
दिल्ली और मुंबई से प्रयागराज आने वाली ट्रेनों की बात करें तो बीते कई दिनों से उसमें काफी संख्या में प्रवासी कामगार यहां आ रहे हैं। जबकि प्रयागराज से वहां के लिए जाने वाली ट्रेनों में काफी बर्थ उपलब्ध है। वंदे भारत एक्सप्रेस, प्रयागराज एक्सप्रेस, हावड़ा राजधानी, पटना राजधानी, शिवगंगा एक्सप्रेस जिसमें होली बाद दिल्ली जाने के लिए मारामारी रहती थी वहीं इस बार ठीक उल्टा हो गया है। अब इन ट्रेनों में सैकड़ों की संख्या में बर्थ उपलब्ध है। मुंबई जाने वाली ट्रेनों में भी स्थिति सामान्य है। लेकिन वहां से आने वाली ट्रेनों में प्रतीक्षा सूची 100 से ज्यादा है।
हर रोज सैकड़ों की संख्या में वहां से लोग प्रयागराज आ रहे हैं। इस बीच दिल्ली में लगे लॉकडाउन की वजह से भी वहां से आने वाले लोगों की संख्या काफी बढ़ गई है। कोरोना के चलते इन ट्रेनों में सिर्फ आरक्षित सीट पर ही सफर करना पड़ रहा है। इसके बाद भी पूरी ट्रेन पैक होकर आ रही है। कहने को सभी यात्रियों की जंक्शन पर थर्मल स्क्रीनिंग होनी है, कुछ का एंटीजन टेस्ट भी हो रहा है। लेकिन जंक्शन और छिवकी सभी यात्रियों का एंटीजन टेस्ट नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
दिल्ली-मुंबई के लिए ट्रेनों की तमाम श्रेणी आज इतनी बर्थ है उपलब्ध
0 प्रयागराज एक्सप्रेस 100
0 वंदे भारत एक्सप्रेस 867
0 दिल्ली हमसफर एक्सप्रेस 591
0 मंडुवाडीह-नई दिल्ली 661
0 मगध एक्सप्रेस 273
0 ऊंचाहार एक्सप्रेस 78
0 मुंबई दुरंतो एक्सप्रेस 578
0 दानापुर-मुंबई सीएसटी 688
0 मंडुवाडीह-दादर 450