फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Trains are running late and bus fare high

ट्रेनें चल रहीं लेट, बस का किराया तीन गुना

Sun, 05 Jan 2020 12:22 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jan 2020 12:22 AM IST
विज्ञापन
Trains are running late and bus fare high
यात्री जाएं तो जाएं कहां, लखनऊ का रेल से 80 तो साधारण बस से है 246 रुपये किराया
विज्ञापन

एक जनवरी से रेलवे ने लखनऊ का बढ़ाया पांच रुपये को रोडवेज ने 20 रुपये बढ़ा दिया किराया
प्रयागराज। ट्रेनों की लेटलतीफी ने पिछले कुछ दिनों से यात्रियों को खास परेशान कर दिया है। सबसे ज्यादा परेशान आस पास के शहर की ओर जाने वाले यात्रियों को हो रही है। बस के मुकाबले ट्रेन का किराया सस्ता होने की वजह से अधिकांश लोग ट्रेनों में ही सफर करना पसंद करते हैं लेकिन कोहरे की वजह से तमाम ट्रेनों की लेटलतीफी की वजह से यात्रियों के सामने बस में सफर करने का विकल्प रह गया है। लेकिन ट्रेनों के मुकाबले बसों का किराया दो से तीन गुना होने की वजह से यात्री परेशान हैं कि वह जाएं तो कहां जाएं।

एक जनवरी 2020 को ही रेलवे ने प्रति किलोमीटर के हिसाब से किराया बढ़ाया जबकि तीन जनवरी से यूपी रोडवेज की बसों का भी किराया 10 फीसदी से ज्यादा बढ़ गया। पहले भी रोडवेज बसों का किराया ट्रेनों के मुकाबले ज्यादा ही रहा है, लेकिन इस बार रोडवेज द्वारा बढ़ाए गए किराये ने यात्रियों को ज्यादा चोट मारी है। एक जनवरी को इलाहाबाद जंक्शन से लखनऊ का किराया 75 रुपये से बढ़ाकर रेलवे ने 80 रुपये कर दिया। तो वहीं यूपी रोडवेज की साधारण बसों का किराया 226 से बढ़ाकर 246 कर दिया गया। इसी तरह कानपुर का किराया ट्रेन में भले ही 75 रुपये लिया जा रहा है लेकिन रोडवेज ने 22 रुपये की वृद्धि कर किराया 229 से 251 रुपये कर दिया है।
विज्ञापन

प्रयागराज से विभिन्न शहरों का रेल एवं रोडवेज बस का किराया
शहर का नाम रेल किराया रोडवेज किराया
लखनऊ 80 246
वाराणसी 60 149
कानपुर 75 251
गोरखपुर 125 322
झांसी 135 526
बरेली 150 535
आगरा 150 598
दिल्ली 195 731
अयोध्या 70 219
बस्ती 100 298
प्रतापगढ़ 35 75
नोट..रेल का सामान्य श्रेणी और रोडवेज की साधारण सेवा का किराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed