फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Trainee IAS and IPS officers examined the reality of Nagar Panchayat and Gram Panchayat.

Prayagraj News: ट्रेनी आईएएस व आईपीएस अफसरों ने नगर पंचायत व ग्राम पंचायतों की परखी हकीकत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Nov 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
Trainee IAS and IPS officers examined the reality of Nagar Panchayat and Gram Panchayat.
विकासखंड कोरांव के कई गांवों समेत नगर पंचायत कोरांव में बुधवार को सुबह 10 बजे से लेकर शाम छह बजे तक ट्रेनी आईएएस व आईपीएस अफसरों ने भ्रमण कर विकास कार्यों की हकीकत परखी। सर्वप्रथम ट्रेनी अफसर नगर पंचायत कार्यालय पहुंचे। यहां सभी अभिलेखों का निरीक्षण किया। विकास कार्यों की जानकारी नगर पंचायत अध्यक्ष ओमप्रकाश केसरी से ली।
विज्ञापन

नगर पंचायत कोरांव कार्यालय पर अभिलेखीय निरीक्षण के उपरांत ट्रेनी अफसरों ने प्राथमिक विद्यालय द्वितीय में शिक्षा व्यवस्था की हकीकत खंगालते हुए बच्चों से सवाल और जवाब किए। इस दौरान खंड शिक्षाधिकारी मोहम्मद रिजवान समेत विद्यालय में कार्यरत सभी शिक्षक मौजूद रहे। इसके बाद ट्रेनी अफसरों ने नगर पंचायत कोरांव में अटल सरोवर का निरीक्षण किया। यहां ट्रेनी अफसरों ने बोट क्लब की स्थापना कराए जाने की बात कही। इसपर नगर पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि प्रस्ताव बनाया जा रहा है। वहीं अफसरों ने अटल सरोवर पर झाड़ू लगा कर श्रमदान किया।
विज्ञापन

इसके बाद वह बेलवनिया में बने कूड़ा संग्रह केंद्र का निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने थाना कोरांव का निरीक्षण किया। ट्रेनी अफसरों ने शाम चार से के करीब विकासखंड कोरांव के कोसफरा कला गांव में पहुंचकर विकास कार्यों की हकीकत खंगाली। इस दौरान खंड विकास अधिकारी मनोज कुमार सिंह, नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी अमित कुमार, ग्राम प्रधान विनोद सिंह, सभासद चुलबुल पांडे, राजकुमार केसरी, सचिन केसरी, सुमित कुमार, अनूप केशरी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed