{"_id":"bbbad93e-a1be-11e2-aa2d-d4ae52bc57c2","slug":"train-will-also-stop-for-vindhyavasini-dham","type":"story","status":"publish","title_hn":"विंध्यवासिनी का दर्शन कराने रुकेंगी ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विंध्यवासिनी का दर्शन कराने रुकेंगी ट्रेनें
इलाहाबाद/ब्यूरो
Updated Wed, 10 Apr 2013 03:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चैत्र नवरात्र में विंध्यवासिनी धाम में दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेलवे ने अतिरिक्त ट्रेनों के ठहराव का इंतजाम किया है। यह ट्रेनें जंक्शन के रास्ते चलेंगी।
विज्ञापन
साथ ही लखनऊ इंटरसिटी, त्रिवेणी एक्सप्रेस, चोपन, चुनार और मुगलसराय पैसेंजर में साधारण श्रेणी के दो-दो अतिरिक्त कोच भी जोड़े जाएंगे। 11 अप्रैल से चैत्र नवरात्र शुरू हो रहे हैं।
विज्ञापन
नवरात्र के दौरान इलाहाबाद और मुगलसराय की ओर से विंध्याचल में बड़ी संख्या में दर्शन के लिए यात्री पहुंचते हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे प्रशासन ने 11 से 25 अप्रैल तक अतिरिक्त इंतजाम किए हैं।
विज्ञापन
गाड़ी संख्या 54103/54104 इलाहाबाद-चुनार पैसेंजर, 54105/54106 इलाहाबाद-मुगलसराय पैसेंजर, 53345/53344 चोपन-इलाहाबाद पैसेंजर, 14369/14370 त्रिवेणी एक्सप्रेस, 14210/14209 लखनऊ-विंध्याचल इंटरसिटी में 11 से 25 अप्रैल तक साधारण श्रेणी के दो-दो कोच जोड़े जाएंगे।
चुनार पैसेंजर को 22 अप्रैल तक जिवनाथपुर, काशी के रास्ते वाराणसी तक चलाया जाएगा।
साथ ही 12801/12802 पुरी-नई दिल्ली पुरुषोत्तम, 12141/12142 एलटीटी-पटना सुपरफास्ट, 12307/12308 हावड़ा-जोधपुर एक्सप्रेस, 12487/12488 जोगबनी, 14055/14056 ब्रह्मपुत्र मेल, 15645/15646/15647/15648 एलटीटी-गुवाहाटी, 12335/12336 एलटीटी-भागलपुर, 12167/12168 एलटीटी-वाराणसी और 12401/12402 मगध एक्सप्रेस को 11 से 22 अप्रैल तक विंध्याचल स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव दिया जाएगा।