फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Traffic jams lashed the Civil Lines area on Christmas Day, leaving residents in a state of despair.

Prayagraj News: क्रिसमस पर सिविल लाइंस क्षेत्र में चौतरफा जाम, कराह उठे लोग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 26 Dec 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
Traffic jams lashed the Civil Lines area on Christmas Day, leaving residents in a state of despair.
क्रिसमस मेले में भीड़ उमड़ने की वजह से बृहस्पतिवार को सिविल लाइंस क्षेत्र में चौतरफा जाम लग गया। सबसे खस्ता हाल एमजी मार्ग का रहा। सुभाष चौराहा, बस अड्डा, हनुमान मंदिर चौराहा समेत अन्य जगहों पर भीषण जाम लग गया। जगह-जगह बैरिकेडिंग होने की वजह लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पांच मिनट का सफर वाहन चालकों को आधे से एक घंटे में पूरा करना पड़ा। रात करीब 10 बजे के बाद स्थिति सामान्य हो सकी।
विज्ञापन

क्रिसमस पर पत्थर गिरजाघर पर काफी लोग जुटे। सेंट जोसेफ, लाल गिरजाघर समेत अन्य चर्च के आसपास भी मेले जैसा माहौल रहा। ज्यादातर लोग छुट्टी बिताने के लिए सिविल लाइंस पहुंचे।
विज्ञापन

यहां पहले से ही क्रिसमस मनाने वालों की भीड़ थी। नतीजन शाम चार बजे से एमजी मार्ग के साथ ही हाट स्टफ, विवेकानंद चौराहा, मिश्रा भवन भवन चौराहा, एकलव्य चौराहा, नवाब युसुफ रोड, ऑटो सेल्स चौराहा और पत्रिका चौराहा समेत अन्य जगहों पर भीषण जाम लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को सुभाष चौराहे से बैरिकेडिंग कर पत्थर गिरजाघर की ओर जाने वाला रास्ता बंद करना पड़ा। वहीं, पत्थर गिरजाघर से भी वाहनों का आवागमन बंद कर यातायात डायवर्ट करना पड़ा।

---
यहां भी रेंगते रहे वाहन
एमजी मार्ग पर हनुमान मंदिर से हिंदू हाॅस्टल चौराहा तक वाहनों की लंबी कतार लगी रही। कुछ ऐसा ही हाल लोक सेवा आयोग चौराहा से हिंदू हॉस्टल और वहां से कंपनी बाग गेट-एक तक रहा। यहां घंटों वाहन रेंगते रहे। मम्फोर्डगंज निवासी बाइक सवार निवासी आकाश कुशवाहा ने बताया कि वह दोस्त के साथ पत्थर गिरजाघर चौराहे के पास घूमने जा रहे हैं लेकिन हिंदू हॉस्टल के पास जाम में करीब आधे घंटे तक फंसा हूं। मौके पर मौजूद यातायात पुलिसकर्मियों ने किसी तरह से जाम को खुलावाया।

----

यहां रही बैरिकेडिंग
- सुभाष चौराहा से पत्थर गिरजाघर चौराहा
- पोस्ट ऑफिस चौराहा से पत्थर गिरजाघर चौराहा
- अंबेडकर चौराहे से पत्थर गिरजाघर
- एमजी मार्ग हनुमान मंदिर से कंपनी बाग
- पत्रिका चौराहा से कंपनी बाग गेट-एक
- हिंदू हॉस्टल चौराहा से कंपनी बाग गेट-एक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed