फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Traders paid tribute to UPI.

Prayagraj News: व्यापारियों ने यूपीआई को दी श्रद्धांजलि

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
Traders paid tribute to UPI.
राष्ट्रीय उद्योग व्यापार मंडल की ओर से जारी पोस्टर - फोटो : credit
डिजिटल क्रांति का वाहक बनी यूपीआई को अब व्यापारियों ने प्रतीकात्मक रूप से मृत घोषित कर पोस्टर जारी किया है। 0.47 प्रतिशत मर्चेंट डिस्काउंट रेट (एमडीआर) लगाए जाने के विरोध में राष्ट्रीय उद्योग व्यापार महामंडल (प्रयागराज व्यापार मंडल) के पदाधिकारियों ने यूपीआई की अंतिम यात्रा निकालकर श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

व्यापार मंडल की ओर से जारी शोक पोस्टर में यूपीआई को माला पहनाकर श्रद्धांजलि दी गई। जिलाध्यक्ष सुशांत कुमार केसरवानी ने कहा कि यूपीआई ने देश के कोने-कोने में डिजिटल लेनदेन को बढ़ावा दिया। अब इस पर शुल्क लगाने का फैसला छोटे कारोबारियों के लिए अतिरिक्त आर्थिक बोझ बन सकता है।
विज्ञापन

चेयरमैन मनीष कुमार गुप्ता ने कहा कि व्यापारियों ने डिजिटल भुगतान व्यवस्था को अपनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। ऐसे समय में एमडीआर लगाने की बात से व्यापारी वर्ग में असंतोष पैदा होना स्वाभाविक है। युवा जिलाध्यक्ष प्रियंक कुमार गुप्ता और नगर अध्यक्ष संतोष गुप्ता ने कहा कि जब देश को डिजिटल लेनदेन की ओर ले जाया गया, तब व्यापारियों ने इसे पूरी तरह अपनाया। अब शुल्क लगाने की कवायद से व्यापारियों में आक्रोश है।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापार मंडल ने कहा कि यदि 0.47 प्रतिशत एमडीआर का प्रस्ताव वापस नहीं लिया गया तो जिले में आंदोलन तेज किया जाएगा। संगठन ने जरूरत पड़ने पर व्यापारिक गतिविधियां ठप कर विरोध दर्ज कराने की चेतावनी भी दी।
प्रतीकात्मक श्रद्धांजलि कार्यक्रम में दीपक गुप्ता, प्रशांत पांडेय, धीरज केसरवानी, रोहित गुप्ता, इंजीनियर विवेक गुप्ता, राजीव तिवारी, जय प्रकाश नारायण केसरवानी आदि रहे।


यूपीआई शुल्क के विरोध में व्यापारी संगठन आंदोलित, प्रदर्शन आज
यूपीआई लेन-देन पर 15 अक्तूबर से लगने वाले शुल्क के विरोध में व्यापारी संगठन आंदोलित हैं। व्यापारी एकता समिति ने मंगलवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। प्रदेश अध्यक्ष विजय गुप्ता ने शोषण बंद करने का आह्वान किया। प्रदेश महामंत्री प्रमिल केसरवानी ने महंगाई बढ़ने की आशंका जताई। 22 सितंबर को जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed