{"_id":"64c2c97850e450713c0ce0ad","slug":"traders-met-cgst-commissioner-listed-problems-allahabad-news-c-3-1-ald1024-186337-2023-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: सीजीएसटी कमिश्नर से मिले व्यापारी, गिनाई समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: सीजीएसटी कमिश्नर से मिले व्यापारी, गिनाई समस्याएं
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार कल्याण समिति के प्रतिनिधि मंडल ने शुक्रवार को सीजीएसटी कमिश्नर विजय कुमार सिंह से मुलाकात की। सिविल लाइंस स्थित सीजीएसटी कार्यालय में व्यापारियों ने कई समस्याओं से कमिश्नर को अवगत कराया। प्रतिनिधि मंडल में व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष सतीश चंद्र केसरवानी और संयोजक संतोष पनामा ने कहा, विभाग की ओर से तमाम व्यापारियों को नोटिस भेजी जा रही है। इससे व्यापारी परेशान है। इस दौरान अचानक की जाने वाली जांच का भी मुद्दा उठाया गया।
कमिश्नर ने सारी समस्याओं को सुनने के बाद आश्वासन दिया कि अगर कोई समस्या आए मुझे अवगत कराएं। किसी भी व्यापारी का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा। इस अवसर पर विभाग की ओर से एडिशनल कमिश्नर जितेंद्र सिंह, हरिशचंद्र वर्मा, असिस्टेंट कमिश्नर केके भास्कर के अलावा व्यापारी नेता केके अग्रवाल, विशाल सिंह, दिलीप चौरसिया, संजय केसरवानी, दिलीप केसरवानी, शैलेंद्र गुप्ता, संतोष केसरवानी, आशीष अग्रवाल, अंकित अग्रवाल आदि मौजूद रहे।