फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Traders happy with the announcement of the end of Sunday's closure, traders expressed their gratitude to CM Yogi

रविवार बंदी की समाप्ति की घोषणा से व्यापारी खुश, सीएम योगी का व्यापारियों ने जताया आभार 

Fri, 20 Aug 2021 06:56 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 20 Aug 2021 06:56 PM IST
सार

  • व्यापारी बोले रविवार की बंदी समाप्त होने से फेस्टिवल सीजन में अच्छे कारोबार की उम्मीद 

विज्ञापन
Traders happy with the announcement of the end of Sunday's closure, traders expressed their gratitude to CM Yogi
योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश सरकार द्वारा रविवार का लॉक डाउन समाप्त किए जाने का प्रयागराज के व्यापारियों ने स्वागत किया है। व्यापारियों ने इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का आभार जताया है। तमाम व्यापारिक संगठन के पदाधिकारियों का कहना कि पहले शनिवार और अब रविवार की बंदी को समाप्त कर दिए जाने से बाजार अच्छा चलेगा। व्यापारियों ने यह भी कहा कि वह कोविड प्रोटोकाल का पूरी तरह से पालन करेंगे। 
विज्ञापन


दरअसल रक्षा बंधन, जन्माष्टमी एवं उसके बाद आने वाले तमाम त्योहारों को देखते हुए व्यापारिक संगठन लगातार सीएम, डिप्टी सीएम को पत्र भेजकर मांग कर रहे थे कि रविवार वाली साप्ताहिक बंदी समाप्त की जाए। इस दौरान व्यापारियों ने रक्षा बंधन त्योहार जो रविवार 22 अगस्त को आने वाला है उसका भी हवाला दिया था। फिलहाल सरकार द्वारा व्यापारियों की यह मांग अब मान ली गई है। कंफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स के अध्यक्ष महेंद्र गोयल, सिविल लाइंस उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष नीरज जायसवाल का कहना है कि पूर्व में व्यापारियों को 5 दिन की बिक्री से ही पूरे सप्ताह भर  के खर्च निकालने पड़ रहे हैं ।
विज्ञापन


उनके ऊपर बैंक का ब्याज, कर्मचारियों की तनख्वाह, दुकान के किराए की अतिरिक्त मार पड़ती है।  रविवार को सरकारी एवं निजी कार्यालयों में छुट्टी रहती है, जिस कारण यहां काम करने वाले लोग  रविवार को ही खरीददारी करना पसंद करते हैं । किंतु, बाजार बंद होने से वह ई-कॉमर्स से ऑनलाइन खरीदारी कर रहे थे। अब सीएम के आदेश के बाद ऐसा नहीं होगा। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष योगेश गोयल का कहना है कि रेस्टोरेंट और होटल कारोबार को भी इससे फायदा होगा। सिविल लाइंस व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुशील खरबंदा का कहना है कि आने वाले फेस्टिवल सीजन से व्यापारियों को ढेरों उम्मीदें हैं। सीएम ने रविवार को भी बाजार खोले जाने की अनुमति दी, इसके उनका बहुत-बहुत आभार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed