{"_id":"66e2055d852537b8cf0bd644","slug":"track-repair-took-nine-hours-road-jammed-allahabad-news-c-262-1-slp1001-124399-2024-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: नौ घंटे हुआ ट्रैक मरम्मतीकरण, सड़क पर लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: नौ घंटे हुआ ट्रैक मरम्मतीकरण, सड़क पर लगा जाम
विज्ञापन
रेलवे प्रशासन ने ट्रैक मरम्मतीकरण के लिए बुधवार को कुसमी के पास स्थित 53 नंबर रेलवे फाटक पर नौ घंटे का ब्लॉक लिया। जिस कारण प्रयागराज- अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग से गुजरने वाले वाहनों को भंगवाचुंगी से कटरा होते भुपियामऊ के रास्ते प्रयागराज रवाना किया गया। भुपियामऊ फ्लाईओवर पर घंटों जाम में वाहन फंसे रहे। सड़कों पर कई किमी तक वाहनों की कतार लगी रही। बृहस्पतिवार को सुबह आठ से शाम पांच बजे तक ब्लाॅक लेकर रेलवे ट्रैक के मरम्मतीकरण का कार्य विश्वनाथगंज रेलवे स्टेशन तक किया जाएगा।
फाटक बंद होने पर पटरियों के बीच दौड़ाते रहे बाइक
कुसमी के पास रेलवे फाटक बंद होने के बाद बाइक सवार लोगों ने रेल पटरियों के पार किया जबकि फाटक के नीचे से महिलाएं, बच्चे व बुजुर्ग गुजरते रहे। पुलिस कर्मियों व रेलवे कर्मियों के मना करने के बाद भी लोग नहीं माने और बारिश के बीच रेलवे ट्रैक पार कर अपने गंतव्य को रवाना हुए।
डायवर्ट रूट पर तैनात रहे होमगार्ड, वाहन चालकों की मनमानी
भंगवाचुंगी, भुपियामऊ व कटरा के पास डायवर्ट रूट पर होमगार्ड तैनात किए गए थे। बैरिकेडिंग कर चार पहिया चालकों को डायवर्जन के बारे में बताया फिर भी कार चालक रेलवे फाटक तक पहुंचकर वापस लौटते रहे। समझाने के बाद भी वाहन चालक हाईवे पर भुपियामऊ की तरफ जाने से बाज नहीं आए।
विज्ञापन
राहगीरों को हुई परेशानी
शुकुलपुर के वीरेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि वह प्रयागराज के लिए निकले थे। रूट डायवर्जन का पता नहीं हाेने के कारण उन्हें रेलवे फाटक से वापस लौटना पड़ा। वहीं दो पहिया चालक बागीश मिश्रा ने बताया कि उन्हें विश्वनाथ गंज जाना था लेकिन ब्लॉक होने के कारण उन्हें घंटेभर जाम में फंसना पड़ा।
......
बृहस्पतिवार को भी नौ घंटे ब्लॉक रहेगा। ट्रैक मरम्मतीकरण का कार्य किया जाएगा। प्रयागराज-अयोध्या हाईवे रूट डायवर्ट रहेगा। शाम पांच बजे के बाद यातायात बहाल होगा।
- शहंशाह आलम, सीनियर सेक्शन इंजीनियर