फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Tourism Corporation earned 100 crores from tent city in Mahakumbh, residential companies also earned a lot

Mahakumbh : महाकुंभ में टेंट सिटी से पर्यटन निगम ने अर्जित किए 100 करोड़, आवासीय कंपनियों ने भी की खूब कमाई

Wed, 05 Mar 2025 05:39 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 05 Mar 2025 05:39 PM IST
सार

महाकुंभ के वृहद आयोजन में पर्यटन निगम ने जहां एक ओर जनमानस के अवस्थापन एवं आधुनिक आश्रय स्थल विकसित कर संचालित कराए, वहीं दूसरी ओर अवस्थापन एवं खान-पान के क्षेत्र में नवीन अवधारणा को प्रबल करते हुए निजी सहभागिता से टेंट सिटी का संचालन हुआ।

विज्ञापन
Tourism Corporation earned 100 crores from tent city in Mahakumbh, residential companies also earned a lot
टेंट सिटी महाकुंभ। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

महाकुंभ के वृहद आयोजन में पर्यटन निगम ने जहां एक ओर जनमानस के अवस्थापन एवं आधुनिक आश्रय स्थल विकसित कर संचालित कराए, वहीं दूसरी ओर अवस्थापन एवं खान-पान के क्षेत्र में नवीन अवधारणा को प्रबल करते हुए निजी सहभागिता से टेंट सिटी का संचालन हुआ। इसमें टेंट सिटी से पर्यटन निगम ने 100 करोड़ अर्जित किए। वहीं प्राइवेट फर्मों को 73.45 करोड़ की आमदनी होने का अनुमान है।

विज्ञापन

पर्यटन निगम ने 2100 काॅटेज और टेंट कालोनी में 110 काॅटेज बनाए थे। इसकी आॅनलाइन बुकिंग देश- विदेश के लोगों को नहीं मिल पा रही थी। आधुनिक साज-सज्जा के साथ इसे स्थापित किया गया था। महाकुंभ के दौरान हुई बुकिंग से पर्यटन निगम ने 100 करोड़ रुपये अर्जित किए हैं। आकाश से संगम को देखने के लिए भी होड़ मची हुई थी। इससे पवन हंस ने 50 लाख से अधिक की धनराशि अर्जित की है। पर्यटन विभाग ने पर्यटकों के मनोरंजन के लिए भिन्न - भिन्न प्रकार की साहसिक एवं जल क्रीड़ा भी संचालित कराई। 500 कलाकारों को बुलाकर श्रद्धालुओं का मनोरंजन भी कराया। इस पर करोड़ों रुपये खर्च हुए।

विज्ञापन

आवासीय एवं खान- पान से कमाए करोड़ों

पर्यटन निगम द्वारा संचालित गतिविधियों से निजी विकासकर्ता फर्मों एवं अन्य से करोड़ों की धनराशि अर्जित की गई। पर्यटन विभाग के आकड़ों पर गौर करें तो पर्यटक आवास गृह, त्रिवेणी दर्शन ने आवासीय एवं खान- पान से एक- एक करोड़ रुपये कमाए। इसी प्रकार परेड ग्राउंड टेंट काॅलोनी ने 1.25 करोड़, अरैल टेंट कालोनी ने नब्बे लाख, मैसर्स लल्लू जी एंड संस लखनऊ ने तीन करोड़, आगमन इंडिया ट्रवेल एंड लिविंग प्राइवेट लिमिटेड ने दस करोड़, अदवंता प्राइवेट, लिमिटेड ने चार करोड़, कुंभ विलेज प्रयागराज ने पांच करोड़, आरडी एडवरटाइजिंग प्रा. लिमिटेड ने चार करोड़, इरा इवेंट प्रा. लि. एंड गंजेस व्यू स्टेज ने दो करोड़, इवोलाइफ स्पेस प्रा. लि ने दो करोड़, कोशर इंफ्रास्ट्रक्चर प्रा. लि ने तीन करोड़ रूपये आवासीय एवं खान पान से अर्जित किया। इसके अलावा जल एवं साहसिक क्रीड़ा से ईचेट काग्लोमेरेट प्रा. लि. ने 50 लाख और हेलिकॉप्टर राइड से पवन हंस ने 50 लाख, परेड ग्राउंड फूड कोर्ट ने खान-पान से 30 करोड़ रुपये अर्जित किया है।

इन्हें मिला रोजगार

महाकुंभ के दौरान बड़ी संख्या में युवाओं, श्रमिकों, कलाकारों , कुक, वेटर, इलेिक्ट्रशियन, प्लंबर, कारपेंटर, पुरोहितों आदि को रोजगार के अवसर भी मुहैया कराए गए। इनकी संख्या करीब दो हजार के आसपास बताई जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed