फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Tote bags have evolved beyond fashion to become a part of one's lifestyle.

Prayagraj News: फैशन से आगे बढ़कर लाइफस्टाइल का हिस्सा बने टोट बैग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
Tote bags have evolved beyond fashion to become a part of one's lifestyle.
संजना ठाकुर
बदलते फैशन ट्रेंड के बीच टोट बैग महिलाओं की लाइफस्टाइल का अहम हिस्सा बन चुका है। कॉलेज जाने वाली छात्राओं से लेकर नौकरीपेशा महिलाओं तक, हर वर्ग में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है।
विज्ञापन

स्टाइलिश लुक, ज्यादा स्पेस, टिकाऊपन और पर्यावरण के अनुकूल होने की वजह से टोट बैग की मांग स्थानीय बाजारों के साथ-साथ ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर भी लगातार बढ़ रही है। कैनवास, कॉटन, डेनिम, जूट, नायलॉन और पॉलिएस्टर, लेदर आदि जैसे फैब्रिक से बने टोट बैग न सिर्फ आकर्षक दिखने के साथ प्लास्टिक कैरी बैग का बेहतर विकल्प भी माने जा रहे हैं।
विज्ञापन

बाजार में इनकी कीमत लगभग 300 रुपये से शुरू होकर 2,500 रुपये या उससे अधिक तक है। कटरा के बैग विक्रेता राहुल ने बताया कि पिछले कुछ समय में टोट बैग की बिक्री में अच्छी बढ़ोतरी हुई है। कॉलेज जाने वाली छात्राएं और ऑफिस जाने वाली महिलाएं टोट बैग की ज्यादा मांग कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

टोट बैग फैशन और सुविधा का बेहतरीन कॉम्बिनेशन है। मॉल या मार्केट में शॉपिंग करने पर अलग से कैरी बैग लेने की जरूरत नहीं पड़ती, क्योंकि खरीदा हुआ सामान इसमें आसानी से आ जाता है। -संजना ठाकुर, कटरा
कॉलेज जाने के लिए टोट बैग सबसे सुविधाजनक रहता है। इसमें किताबें, नोटबुक, पानी की बोतल और अन्य जरूरी सामान आराम से आ जाता है। हल्का होने की वजह से इसे पूरे दिन लेकर चलना भी आसान होता है। -श्रेया गुप्ता, कटरा

आजकल आउटफिट के साथ मैच करता हुआ टोट बैग कैरी करना ट्रेंड बन गया है। यह सिर्फ जरूरत का सामान रखने का माध्यम नहीं, बल्कि पर्सनैलिटी का हिस्सा भी बन गया है। ये मजबूत होने के साथ सस्ते भी होते हैं। - किरण चौहान, एलनगंज

संजना ठाकुर

संजना ठाकुर

संजना ठाकुर

संजना ठाकुर

संजना ठाकुर

संजना ठाकुर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed