{"_id":"5aa191f44f1c1bb8758b467d","slug":"today-will-be-the-noise-of-publicity","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज थम जाएगा प्रचार का शोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज थम जाएगा प्रचार का शोर
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Fri, 09 Mar 2018 01:35 AM IST
विज्ञापन
इलेक्शन
- फोटो : self
फूलपुर लोकसभा उपचुनाव में शुक्रवार को पांच बजे प्रचार थम जाएगा। इससे पहले प्रचार अभियान में शामिल सभी दलों के नेताओं को भी क्षेत्र से बाहर होना होगा। जो क्षेत्र के मतदाता हैं वे ही रह पाएंगे। उपमुख्यमंत्री के इस्तीफा से खाली हुए फूलपुर लोकसभा के लिए 11 मार्च को मतदान होगा।
हालांकि इसे लेकर मतदाताओं में खासा उत्साह नहीं दिख रहा लेकिन सियासतदारों ने यहां डेरा डाल रखा है। आखिरी दिन सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का रोड शो और सभा है। उन्हें पांच बजे से पहले प्रचार अभियान को खत्म कर क्षेत्र छोड़ना होगा। इनके साथ सपा तथा दूसरे दलों के अन्य नेताओं को भी क्षेत्र छोड़ना होगा। पिछले साल हुए विधानसभा चुनाव में प्रचार के आखिरी दिन कांग्रेस के राहुल गांधी और अखिलेश यादव ने संयुक्त रूप से रोड शो किया था लेकिन शाम पांच बजे से पहले उसे बीच में ही रोकना पड़ा था। ऐसे में सपा की कोशिश है कि इस बार वैसी पैदा न होने पाए। डीएम सुहास एलवाई ने बताया कि आचार संहिता के प्रावधान के अंतर्गत प्रचार में शामिल जो नेता फूलपुर के मतदाता नहीं हैं उन्हें क्षेत्र से बाहर होना होगा।