फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Today, the Municipal Corporation will be cleaned up by 11 o'clock

आज 11 बजे तक साफ हो जाएगी नगर निगम की तस्वीर

Fri, 01 Dec 2017 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Fri, 01 Dec 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
Today, the Municipal Corporation will be cleaned up by 11 o'clock
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
नगर निगम चुनाव की तस्वीर शुक्रवार दिन में 11 बजे तक साफ हो जाएगी। महापौर और पार्षदी के लिए मुंडेरा मंडी परिसर में सुबह आठ बजे से मतगणना होगी। पार्षदी का पहला परिणाम सुबह 10 बजे तक आ जाने की उम्मीद है। नौ नगर पंचायतों की मतगणना भी छह तहसीलों में होगी। मतगणना की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मुंडेरा मंडी परिसर तथा आसपास का क्षेत्र छावनी में तब्दील रहेगा।
विज्ञापन


नगर निगम की मतगणना सात पांडालों में 80 टेबल पर होगी। पहले छह पांडाल में 12-12 टेबल होंगे। आखिरी पांडाल में शेष आठ टेबल होंगे। साथ में मेयर के चुनाव अधिकारी तथा प्रत्याशी या अभिकर्ता होंगे। शुरू के छह पांडालों में तीन-तीन आरओ होंगे उनकी निगरानी में चार वार्ड की मतगणना होगी। हर आरओ की निगरानी में मेयर और पार्षदी के दो-दो वार्ड की मतगणना एक साथ चलेगी। इस तरह से हर टेबल पर पार्षदी के दो-दो वार्ड की मतगणना होगी। ऐसे में पहले दो से तीन घंटे में पार्षदी के 40 वार्ड के परिणाम घोषित होने की उम्मीद है। इन्हीं के साथ मेयर प्रत्याशी के मतों की भी गिनती होगी। डीएम सुहास एलवाई ने बताया कि  मतगणना की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। निर्वाचन आयोग के सभी निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन


नगर पंचायतों में अध्यक्ष और सदस्यों के लिए हुए चुनाव की मतगणना तहसील मुख्यालयों पर 52 टेबल पर होगी। सिरसा के 11 वार्ड की चार और भारतगंज के 13 वार्ड छह टेबल पर मतगणना नवोदय विद्यालय मेजा खास में होगी। लालगोपालगंज के 15 वार्ड की आठ एवं मऊआइमा के 14 वार्ड की मतगणना छह टेबल पर सोरांव के मेवालाल अयोध्या प्रसाद गुप्ता स्मारक इंटर कालेज परिसर में होगी। झूंसी के 17 वार्ड की छह तथा फूलपुर के 15 वार्ड की आठ टेबल पर मतगणना फूलपुर मंडी समिति परिसर में होगी। हंडिया के 13 वार्ड की छह टेबल पर मानस भवन हंडिया में मतगणना होगी। शंकरगढ़ के 12 वार्ड की चार टेबल पर बारा तहसील मुख्यालय परिसर में होगी। कोरांव के 11 वार्ड की मतगणना चार टेबल पर गोपाल विद्यालय इंटर कालेज परिसर में होगी। सिरसा और कोरांव का परिणाम जल्द आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर निगम तथा पंचायतों के विजयी प्रत्याशी या उनके समर्थक जुलूस नहीं निकाल सकेंगे। इसे पूरी तरह से प्रतिबंधित किया गया है। प्रशासन की ओर से इस आदेश का पालन सुनिश्चित कराने के लिए पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था के दावे किए जा रहे हैं। इसके विपरीत मुंडेरा मंडी के बाहर राजनीतिक दलों तथा पार्षद प्रत्याशियों के कार्यालय खुल गए हैं। मतदान के दौरान इन पर भारी जमावड़ा भी रहेगा। ऐसे में जुलूस पर प्रबिबंध के फरमान को लागू करा पाना प्रशासन के लिए चुनौती होगी।

मतगणना प्रक्रिया पर सीसीटीवी कैमरा से नजर रखी जाएगी। मुंडेरा मंडी परिसर तथा आसपास के क्षेत्रों पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। साथ में हर आरओ के पास भी सीसीटीवी कैमरा लगाया गया है। इसके अलावा हर छोटी-बड़ी घटना की वीडियोग्राफी कराई जाएगी। हर आरओ के साथ वीडियोग्राफर होंगे।


मतगणना स्थल पर प्रत्याशी या उनके अभिकर्ता में से कोई एक ही रह पाएगा। चूंकि महापौर के लिए 40 टेबल पर एक साथ मतगणना होगी। इसलिए हर प्रत्याशी के 40-40 अभिकर्ता बनाए गए हैं। इनके अलावा संबंधित वार्ड के पार्षद प्रत्याशी या उनके अभिकर्ता मौजूद रहेंगे। मतगणना में हर टेबल पर चार-चार कर्मचारी होंगे।

0 महापौर के लिए 24 हैं प्रत्याशी (एक का हो चुका है निधन)
0 80 वार्ड में पार्षदी के लिए हैं 880 उम्मीदवार
0 नौ पंचायतों में अध्यक्ष के 91, सदस्य के लिए हैं 674 प्रत्याशी
0 नगर पंचायतों में पड़े हैं कुल 89852 मत
000
मेयर पद के प्रत्याशी
1.अभिलाष गुप्ता (भाजपा)
2.मंजेश कुमार (एनसीपी)
3.रमेश चंद्र केसरवानी (बसपा)
4.विजय मिश्रा (कांग्रेस)
5.विनोद चंद्र दुबे (सपा)
6.सलिल श्रीवास्तव (आप)
7.रईस अहमद खान (परिवर्तन समाज पार्टी)
8.अतुल कुमार चौरसिया
9.अभिनव श्रीवास्तव
10.अशोक कुमार जायसवाल
11.आशा केसरवानी
12.उमेश कुमार गुप्ता
13.ऊषा जोशी
14.कुंवरजी
15.नंदू
16.प्रदीप कुमार
17.फूलचंद्र दुबे
18.मनीष जायसवाल
19.राजीव कुमार
20.राजेश कुमार उपाध्याय
21.शौर्य दीप
22.सरवर हुसैन (निधन हो चुका है)
23.सुधांशु बल्लभ शुक्ला
24.हामिद अली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed