फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Today the entire Gandhi family will come home

आज घर आएगा पूरा गांधी परिवार

Mon, 21 Nov 2016 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Mon, 21 Nov 2016 01:32 AM IST
विज्ञापन
पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के जन्मशती समारोह पर उनका पूरा परिवार सोमवार को अपने घर स्वराज भवन आ रहा है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के भी आने की सूचना है। तीनों यहां स्वराज भवन में आयोजित इंदिरा गांधी पर आधारित चित्र प्रदर्शनी में शामिल होंगे। उनके साथ ही पार्टी के तमाम बड़े नेता भी इलाहाबाद पहुंच रहे हैं। राज्यसभा सांसद राजीव शुक्ला, रविवार दोपहर ही इलाहाबाद पहुंच गए और स्वराज भवन में कांग्रेसियों के साथ बैठक कर कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की। स्वराज भवन में जश्न जैसा माहौल है।
विज्ञापन


इस मौके पर पार्टी की ओर से कोई बड़ा राजनीतिक आयोजन नहीं किया जाएगा लेकिन सोनिया, राहुल और प्रियंका गांधी के आने की सूचना से ही सियासी हलचल बढ़ गई है। हालांकि देर रात तक जिला प्रशासन में उनके प्रोटोकॉल का इंतजार होता रहा। चर्चा यह भी रही कि लोकसभा का सत्र चल रहा है और नोटबंदी पर बहस होनी है। ऐसे में राहुल का कार्यक्रम स्थगित हो सकता है। प्रियंका के कार्यक्रम को लेकर भी उहापोह की स्थिति बनी हुई है।

विज्ञापन

 

वहीं, दूसरी ओर सांसद राजीव शुक्ला ने कांग्रेसियों के साथ बैठक कर कहा कि कार्यक्रम में तीनों आ रहे हैं और उनके स्वागत की जोरदार तैयारी की जाए। प्रदेश प्रवक्ता किशोर वार्ष्णेय ने बताया कि कार्यक्रम में सोनिया, राहुल, प्रियंका गांधी के साथ गुलाम नबी आजाद, सलमान खुर्शीद, शीला दीक्षित, राज बब्बर, प्रदीप माथुर, संजय सिंह, प्रमोद तिवारी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेसी शामिल होंगे। राजीव शुक्ला के  साथ इंदिरा गांधी स्मारक न्यास के सुमन दुबे, नंदिता बेग और मनीष भी रविवार को इलाहाबाद पहुंच गए हैं। बम्हरौरी एयरपोर्ट पर नंद गोपाल गुप्ता नंदी, फुजैल हाशमी, किशोर वार्ष्णेय, मुकुंद तिवारी, तारिक सईद अज्जू, तलत अजीम मनोज पटेल, तफ्सीर आदि ने उनका स्वागत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन


प्रियंका के आने से पहले ही कर दिया राजतिलक
इलाहाबाद। प्रियंका गांधी के इलाहाबाद आने की अभी सूचना ही आई है और कांग्रेसियों ने आनंद भवन के बाहर मंत्रोच्चार के बीच उनका राजतिलक कर दिया। कांग्रेसी लंबे समय से मांग कर रहे हैं कि प्रियंका गांधी को पार्टी की मुख्य धारा में लाया जाए और उन्हें प्रचार की कमान सौंपी जाए। प्रियंका के इलाहाबाद आने की सूचना से कांग्रेसी उत्साहित हैं। पार्टी नेता हसीब अहमद, श्रीशचंद्र दुबे की ओर से रविवार को मंत्रोच्चार और हवन का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रियंका गांधी की वहां तस्वीर रखी गई और उनका राजतिलक किया गया। इस मौके पर जिशान अहमद, राहुल सिंह, कैफ वारसी, रितीश कुमार आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed