फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Today Teej Queen of Prayagraj will be selected

आज चुनी जाएंगी प्रयागराज की तीज क्वीन

Mon, 12 Aug 2019 01:18 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 12 Aug 2019 01:18 AM IST
विज्ञापन
Today Teej Queen of Prayagraj will be selected
Today Teej Queen of Prayagraj will be selected - फोटो : CITY DESK
प्रयागराज। अमर उजाला के अभिनव अभियान ‘मां तुझे प्रणाम’ के तहत सोमवार को एनसीजेडसीसी के सहयोग से होने वाली तीज क्वीन प्रतियोगिता में सौ से अधिक महिलाओं ने नामांकन कराया, लेकिन पहले आओ, पहले पाओ की तर्ज पर 50 महिलाओं का मुफ्त पंजीयन रविवार को कर लिया गया। अब सोमवार को इन महिलाओं में से तीज क्वीन चुनी जाएगी।
विज्ञापन

शहर की चुनिंदा महिला हस्तियों से चर्चा के बाद प्रतियोगिता की तैयारियों को रविवार को अंतिम रूप दे दिया गया। साथ ही तीज क्वीन बनने की होड़ में शामिल 50 प्रतिभागियों का मुफ्त पंजीयन कर रजिस्ट्रेशन नंबर जारी कर दिया गया। हर प्रतिभागी को तीज की संस्कृति पर राष्ट्रीय भावना की प्रस्तुति के लिए रैंप पर तीन मिनट का मौका मिलेगा। तीज क्वीन प्रतियोगिता का शुभारंभ दोपहर 12 बजे एनसीजेडसीसी के आडिटोरियम में मुख्य अतिथि महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी दीप प्रज्ज्वलन के साथ करेंगी, जबकि पुरस्कार वितरण विशिष्ट अतिथि न्यायमूर्ति विजयलक्ष्मी करेंगी।
विज्ञापन

तीज की संस्कृति पर आधारित इस प्रतियोगिता में पूरी तरह राष्ट्रीय भावना की झलक पेश की जाएगी। देश भक्ति के गीतों पर तीज क्वीन की प्रतिभागी राष्ट्रीयता का संदेश ड्रेसिंग सेंस, वॉक और इंट्रोडक्शन के जरिए देंगी। इस प्रतियोगिता को किसी ड्रेस कोड तक सीमित नहीं किया गया है। प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाली प्रतिभागियों को पूर्वाह्न11 बजे तक एनसीजेडसीसी प्रेक्षागृह परिसर में बने काउंटर पर पहुंचकर अपना बैज नंबर प्राप्त करना होगा। एंकरिंग नूपुर कपूर करेंगी। मिस इंडिया ग्लोब-2018 की रनर अप आफरीन अनवर व मिस फिटनेस फिजिक-2018 की विजेता आयुषी जायसवाल प्रतिभागियों का सहयोग करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार सदस्यीय निर्णायक मंडल
प्रयागराज। तीज क्वीन प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में शांति चौधरी, इविवि की एनएसएस की कोआर्डिनेटर डॉ. मंजू सिंह, ग्लैमऑन मिसेज इंडिया-2018 की विजेता वर्णिका शुक्ला, मिस कर्वी क्वीन-2019 की विजेता शुभ्रा चतुर्वेदी व मिसेज इंडिया प्लेनेट-2018 की विजेता स्मृति सिंह शामिल हैं। निर्णायक मंडल की इन सदस्यों की ओर से तीज क्वीन के अलावा इस प्रतियोगिता की प्रथम उप विजेता और द्वितीय उप विजेता का भी चुनाव किया जाएगा।
‘जय हो’ की धुन पर समूह नृत्य, कजरी की प्रस्तुतियां
प्रयागराज। गणेश वंदना के बाद ‘जय हो’ की धुन पर समूह नृत्य से तीज क्वीन प्रतियोगिता का आगाज होगा। इस नृत्य पर सीमा पर आतंकियों से लड़ते भारतीय वीर सैनिकों के भाव प्रदर्शित किए जाएंगे। इसके बाद हर 20 मिनट के बाद लोक संगीत पर आधारित कजरी व गजलों की प्रस्तुतियां होंगी। कजरी से प्रतियोगिता के माहौल को संगीतमय बनाएंगी शहर की जानी मानी गायिका मंजू नारायण।
प्रतियोगिता देखने को सभी आमंत्रित
एनसीजेडसीसी प्रेक्षागृह परिसर में होने वाली तीज क्वीन प्रतियोगिता देखने के लिए शहर के सभी आम नागरिक आमंत्रित हैं। इस प्रतियोगिता के प्रतिभागियों के साथ उनके परिवार के सदस्यों व मित्रों का भी अमर उजाला की ओर से स्वागत है।
ये हैं तीज क्वीन प्रतियोगिता के सहयोगी
ब्रांड मार्केटियर, जीनियस पब्लिक इंटर कॉलेज, सेमस्टर ग्लोबल स्कूल, नेहरू ग्राम भारती टू बी डीम्ड यूनिवर्सिटी, एलआईसी, शुभम होमियो क्लीनिक, स्टाइलो फैशन वेयर, राज मार्बल एंड सीमेंट, सत्तिला हैंडलूम फैब्रिक, तमन्ना इंस्टीट्यूट ऑफ एलाइड हेल्थ साइंसेज, केपी उच्च शिक्षा संस्थान, पं. रामचंद्र मिश्र मेमोरियल पब्लिक स्कूल।

काउंटर से प्राप्त करें रजिस्ट्रेशन नंबर व बैज
प्रयागराज। तीज क्वीन प्रतियोगिता की जिन प्रतिभागियों को रजिस्ट्रेशन नंबर व्हाट्स एप पर अभी तक नहीं मिल पाया है, उनके लिए अलग से काउंटर खोला गया है। एनसीजेडसीसी के जिस काउंटर पर शेष प्रतिभागियों को रजिस्ट्रेशन नंबर व बैज एक साथ जारी होगा। प्रतिभागी काउंटर पर अपना नाम बताकर रजिस्ट्रेशन नंबर व बैज प्राप्त कर सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed