{"_id":"5c7ffcacbdec22145411f010","slug":"today-s-list-of-qualified-candidates-will-be-released-for-counseling","type":"story","status":"publish","title_hn":"काउंसलिंग के लिए अर्ह अभ्यर्थियों की आज सूची जारी होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काउंसलिंग के लिए अर्ह अभ्यर्थियों की आज सूची जारी होगी
Wed, 06 Mar 2019 10:30 PM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 06 Mar 2019 10:30 PM IST
विज्ञापन
शिक्षक भर्ती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिषदीय विद्यालयों के लिए 68500 सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा में पुनर्मूल्यांकन के बाद अर्ह पाए गए कुल 4706 अभ्यर्थियों की नियुक्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन एक से छह मार्च के बीच ले लिए गए हैं। ऑनलाइन आवेदन में अभ्यर्थियों की ओर से भरे गए जनपद के विकल्प, गुणांक तथा जिले में उपलब्ध रिक्तियों के अनुसार काउंसलिंग के लिए अभ्यर्थियों की सूची सात मार्च को सायं आठ बजे वेबसाइट http://upbasiceduboard.gov.in/ एवं वेबसाइट upbeb.org पर प्रदर्शित की जाएगी। सचिव बेसिक शिक्षा परिषद रूबी सिंह की ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि आठ एवं नौ मार्च के बीच अभ्यर्थियों को अपने अभिलेखों के साथ संबंधित जिले में प्रतिभाग करना होगा। तय तिथि पर काउंसलिंग में उपस्थित नहीं होने पर अभ्यर्थन निरस्त कर दिया जाएगा।
सचिव बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि जनपद स्तर पर काउंसलिंग के लिए विज्ञप्ति का प्रकाशन नहीं होगा। सचिव की ओर से सूचना में कहा गया है कि बेसिक शिक्षा परिषद कार्यालय से आठ मार्च को 11 बजे तक सभी बीएसए को जनपदवार सूची उपलब्ध करा दी जाएगी।
आठ एवं नौ मार्च को काउंसलिंग के बाद सभी जनपदों की ओर से नियुक्ति पत्र जारी किया जाएगा। काउंसलिंग में अभ्यर्थी सभी शैक्षिक अभिलेखों की दो सेट में स्व प्रमाणित छाया प्रति, चार पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ एवं सचिव उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद प्रयागराज के पदनाम से आवेदन शुल्क (सामान्य, ओबीसी के लिए 500, एससी-एसटी के लिए 200 एवं विकलांग के लिए नि:शुल्क) का बैंकड्राफ्ट लेकर शामिल होंगे। काउंसलिंग में 100 रुपये के नोटरी शपथ पत्र पर इस आशय की घोषणा करनी होगी कि ऑनलाइन आवेदन में भरी सभी सूचनाएं सही हैं। जनपद में नियुक्ति के उपरांत अंतर्जनपदीय स्थानांतरण की मांग नहीं करेंगे।