फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Today's judgment day

आज फैसले का दिन

Sat, 11 Mar 2017 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sat, 11 Mar 2017 01:41 AM IST
विज्ञापन
Today's judgment day
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
आखिर फैसले का दिन आ गया। खामोश वोटरों के मन में क्या था, यह शनिवार को साफ हो जाएगा और 181 में 12 भाग्यशाली प्रत्याशियों के सिर जीत का सेहरा बंध जाएगा। जिले के कुल 43 लाख 61 हजार 167 वोटरों में बूथों तक पहुंचे 54.13 फीसदी मतदाताओं ने किसे स्वीकारा और किसे नाकारा, यह मतगणना प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही सामने आ जाएगा। परिणाम घोषित होने का क्रम बूथों और प्रत्याशियों की संख्या पर निर्भर करेगा। सबसे पहले मेजा तो आखिर में शहर उत्तरी विधानसभा क्षेत्र की तस्वीर साफ होगी।
विज्ञापन


मतगणना सुबह आठ बजे बैलेट पोस्टल के तहत पड़े वोटों की गिनती के साथ शुरू होगी। सवा आठ बजे ईवीएम स्ट्रांग रूम से बाहर निकाली जाएंगी और साढ़े आठ बजे से ईवीएम में पड़े मतों की गिनती शुरू हो जाएगी। जीत की अंतर पोस्टल बैलेट की संख्या से कम है तो पोस्टल बैलेट पेपर की गणना दोबारा की जाएगी। प्रत्येक चक्र की गणना के बाद सभी पोलिंग एजेंट्स से अनिवार्य रूप से संबंधित फॉर्म पर हस्ताक्षर कराए जाएंगे ताकि बाद में किसी तरह का आरोप-प्रत्यारोप न लग सके। अफसरों का अनुमान है कि सुबह नौ बजे से रुझान मिलने लेंगे और दोपहर दो बजे तक तस्वीर पूरी तरह से साफ हो जाएगी।
विज्ञापन


मतगणना कार्य के लिए कुल 504 कर्मचारी लगाए गए हैं और सभी कर्मचारी तकनीकी रूप से दक्ष हैं। हर विधानसभा क्षेत्र के पंडाल में 14 टेबल लगाए जाएंगे और प्रत्येक टेबल पर तीन मतगणना कर्मियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। इनमें एक इंजीनियरिंग और दूसरा लेखा कार्य से जुड़ा कर्मचारी होगा। साथ ही एक कर्मचारी बैंकिंग सेवा का होगा ताकि काउंटिंग का काम तेजी से हो और अगर ईवीएम में कोई गड़बड़ी आती है तो टीम में मौजूद इंजीनियर उसे तत्काल ठीक कर सके। इसके अतिरिक्त भी ईवीएम की देखरेख के लिए अलग से इंजीनियर्स की तैनाती की गई है। इन सबके अलावा एक टेबल आरओ का भी होगा। कर्मचारियों को सुबह छह बजे मतगणना स्थल पर पहुंचने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फाफामऊ-12
सोरांव-14
फूलपुर-14
प्रतापपुर-14
हंडिया-9
मेजा-15
करछना-15
शहर पश्चिमी-13
शहर उत्तरी-26
शहर दक्षिणी-21
बारा-15
कोरांव-13
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed