फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Today, lawyers will continue from judicial work

आज न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे वकील

Fri, 08 Nov 2019 01:09 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 08 Nov 2019 01:09 AM IST
विज्ञापन
Today, lawyers will continue from judicial work
Today, lawyers will continue from judicial work
सभी केंद्र
विज्ञापन

00000000000000000
हाईकोर्ट सहित सभी अधिवक्ता संगठन आज नहीं करेंगे काम
0 बार कौंसिल यूपी के आह्वान पर प्रदेशव्यापी हड़ताल का आयोजन
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट में वकीलों पर पुलिस की हिंसक कार्रवाई और वकीलों पर आए दिन हो रहे हमले तथा हत्या जैसी घटनाओं के विरोध में शुक्रवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट और कैट के अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे। यह निर्णय हाईकोर्ट बार की कार्यकारिणी ने गत चार नवंबर के प्रस्ताव के अनुक्रम में गुरुवार को लिया। यूपी बार कौंसिल ने आठ नवंबर को प्रदेशव्यापी विरोध दिवस मनाने का आह्वान किया था।
हाईकोर्ट बार की कार्यकारिणी ने अध्यक्ष राकेश पांडे की अध्यक्षता में ओल्ड स्टडी रूम में बैठक कर शुक्रवार को न्यायिक ने कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया। बैठक का संचालन महासचिव जेबी सिंह ने किया। बैठक में शुक्रवार को हाईकोर्ट के एक न्याय कक्ष में हृदयगति रुकने से हुए अधिवक्ता अमूल रतन श्रीवास्तव के निधन पर शोक भी जताया गया। कैट बार के उपाध्यक्ष जितेंद्र नायक ने बताया कि यूपी बार कौंसिल के आह्वान पर दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट की घटना के विरोध में शुक्रवार को न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया गया। यूपी बार कौंसिल के अध्यक्ष हरिशंकर सिंह ने भी तीसहजारी कोर्ट की घटना को लेकर सूबे भर के वकीलों से आठ नवंबर को न्यायिक कार्य से विरत होकर विरोध दिवस मनाने का आह्वान किया है।
विज्ञापन

इसी क्रम में जिला अधिवक्ता संघ ने भी जिला न्यायालय में शुक्रवार को न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया है। अध्यक्ष हरिसागर मिश्र की अध्यक्षता में हुई बैठक में इस आशय का निर्णय लिया गया कि बार कौंसिल के अह्वान पर न्यायिक कार्य नहीं किया जाएगा। बैठक का संचालन मंत्री राकेश पांडेय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed