{"_id":"61be2111cb6d4f13b81713ed","slug":"today-in-bsc-admission-in-llb-tomorrow-15-in-llm-eight-in-bcom-130-in-ba-allahabad-news-ald3229807136","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलाहाबाद विवि : बीएससी में आज, एलएलबी में प्रवेश कल होंगे प्रवेश, एलएलएम में 15, बीकॉम में आठ, बीए में हुए 130 दाखिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इलाहाबाद विवि : बीएससी में आज, एलएलबी में प्रवेश कल होंगे प्रवेश, एलएलएम में 15, बीकॉम में आठ, बीए में हुए 130 दाखिले
Sat, 18 Dec 2021 11:27 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 18 Dec 2021 11:27 PM IST
सार
एसएस खन्ना गर्ल्स डिग्री कॉलेज- बीएएलएलबी में प्रवेश के लिए तीसरी मेरिट लिस्ट कॉलेज के नोटिस बोर्ड एवं वेबसाइट पर उपलब्ध है। मेरिट लिस्ट में शामिल छात्राएं 20 से 22 दिसंबर तक सुबह 11 से अपराह्न 2.30 बजे के बीच प्रवेश ले सकती है।
विज्ञापन
विस्तार
इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) में बीएससी में नए कटऑफ के तहत 19 दिसंबर और एलएलबी में नए कटऑफ से 20 दिसंबर को प्रवेश लिए जाएंगे। एलएलबी में सोमवार को प्रवेश के लिए अनारक्षित वर्ग में 178 या अधिक अंक, ओबीसी वर्ग में 166 या अधिक अंक एवं एससी वर्ग में 148 या अधिक अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को सुबह 9.30 से अपराह्न 12.30 बजे तक प्रवेश भवन में रिपोर्ट करनी है।
वहीं, रविवार को बीएससी बायो में प्रवेश के लिए ईडब्ल्यूएस में 159 या अधिक अंक, बीएससी मैथ्स में 155 या अधिक अंक ईडब्ल्यूएस, 128 या अधिक अंक एससी, 45 या अधिक अंक एसटी और बीएससी होमसाइंस में प्रवेश के लिए ईडब्ल्यूएस में 102 या अधिक अंक, ओबीसी वर्ग में 55 या अधिक अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को प्रवेश भवन बुलाया गया है। शनिवार को एलएलएम में 15, बीकॉम में आठ और बीए में 130 दाखिले हुए। एलएलएम में अनारक्षित वर्ग के एक, ओबीसी वर्ग के तीन, एससी वर्ग के चार, एसटी वर्ग के तीन, शिक्षक/कर्मचारी कोटा के चार, बीकॉम में शिक्षक/कर्मचारी कोटा के आठ और बीए में उर्दू/अरबी/फारसी कोटा के 130 अभ्यर्थियों ने प्रवेश के लिए।
महाविद्यालयों में प्रवेश
एसएस खन्ना गर्ल्स डिग्री कॉलेज- बीएएलएलबी में प्रवेश के लिए तीसरी मेरिट लिस्ट कॉलेज के नोटिस बोर्ड एवं वेबसाइट पर उपलब्ध है। मेरिट लिस्ट में शामिल छात्राएं 20 से 22 दिसंबर तक सुबह 11 से अपराह्न 2.30 बजे के बीच प्रवेश ले सकती है। प्रवेश परीक्षा में शामिल एससी-एसटी वर्ग की सभी छात्राएं दाखिले के लिए 22 दिसंबर तक कॉलेज में संपर्क करें। इसे अलावा पीजी हिंदी, अंग्रेजी, शिक्षाशास्त्र, उर्दू, मध्यकालीन इतिहास, प्राचीन इतिहास, समाजशास्त्र, पेंटिंग में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा में शामिल सभी छात्राएं कार्यालय से प्रवेश फॉर्म प्राप्त कर सकतीं हैं।