{"_id":"5c6f8772bdec225334438e09","slug":"today-ban-on-entry-of-vehicles-in-kumbh-can-walk-around-the-mela","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज फिर मेले में वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध, पैदल घूम सकते हैं मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज फिर मेले में वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध, पैदल घूम सकते हैं मेला
Fri, 22 Feb 2019 10:54 AM IST
shubham
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: shubham
Updated Fri, 22 Feb 2019 10:54 AM IST
विज्ञापन
मेले में शुक्रवार को भी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा। 198 देशों के प्रतिनिधि मेले में भ्रमण पर रहेंगे। इस कारण सुबह आठ बजे से कार्यक्रम की समाप्ति तक मेले में आने वाले सभी प्रकार के वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया गया है। इस दौरान आवश्यक सेवाओं, पुलिस प्रशासन और मीडिया की गाड़ियों के मेला क्षेत्र में प्रवेश की अनुमति होगी।
विज्ञापन
एसपी सुरक्षा पूर्णेंदु सिंह के मुताबिक शहर से आने वाले वाहनों को प्लाट नंबर 17, पीपा वर्कशाप, गल्ला मंडी और दधिकांदो पार्किंग में पार्क किया जाएगा। नैनी की ओर से आने वाले वाहनों को नव प्रयागम, देवरख पार्किंग, झूंसी से आने वाले वाहनों को छतनाग, महुआबाग, चीनी मिल, पूरे सूरदासपुर, और समयामाई पार्किंग में तथा लखनऊ और प्रतापगढ़ से आने वाले वाहनों को बेला कछार फाफामऊ में पार्क किया जाएगा।तेलियरगंज और एलनगंज आदि इलाकों से आने वाले वाहनों को बक्शी बांध, बड़ा बघाड़ा, गंगेश्वर महादेव कछार पार्किंग में पार्क कराया जाएगा।
विज्ञापन
24 और 26 फरवरी को भी लागू हो सकते हैं प्रतिबंध
मेले में 24 को प्रधानमंत्री मोदी और 26 फरवरी को मुख्यमंत्री योगी के कार्यक्रम प्रस्तावित हैं। 24 और 26 को भी मेले में सामान्य वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लागू हो सकते हैं।
विज्ञापन