फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Today 20 teams will be deployed on Prayagraj-Varanasi route

Prayagraj News: आज प्रयागराज-वाराणसी रूट पर लगेंगी 20 टीमें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Aug 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
Today 20 teams will be deployed on Prayagraj-Varanasi route
विज्ञापन

सावन माह के आखिरी सोमवार को आज प्रयागराज-वाराणसी मार्ग पर 20 से अधिक पुलिस की टीमें तैनाती की गई हैं। वाहन चालकों को जाम से छुटकारा दिलाने के लिए शास्त्री पुल पर ही सुबह और शाम 10-10 टीमें लगाई गई है।
यातायात प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि बसों और भारी वाहनों को जीटी जवाहर अलोपीबाग चुंगी से (प्रयागराज-वाराणसी मार्ग) पर भीटी सीमा तक बाएं लेन से आना-जाना प्रतिबंधित कर दिया गया है। वाराणसी की तरफ से आने वाली रोडवेज बसें हंडिया-सहसों-फाफामऊ से प्रयागराज में प्रवेश करेंगी। जौनपुर की ओर से आने वाली रोडवेज बसें फूलपुर-सहसों-फाफामऊ से प्रयागराज आ सकेंगी।
विज्ञापन

मनकामेश्वर, नागवासुकि, शिव कचहरी, सिविल लाइंस हनुमान मंदिर, नाथेश्वर महादेव मंदिर समेत शहर के विभिन्न जगहों पर मंदिरों के बाहर पुलिस की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन






यह व्यवस्था है लागू
-कानपुर की ओर से वाराणसी जाने वाले भारी वाहन कानपुर, रामादेवी, जार्जमऊ-शहीद चंद्रशेखर आजाद मार्ग, बदरका, अचलगंज, बीघापुर, रायबरेली, प्रतापगढ़, जौनपुर व वाराणसी की तरफ जाएंगे। वापसी का मार्ग भी यही होगा।
-कौशाम्बी की ओर से आने वाले वाहन प्रयागराज बाईपास से सोरांव कट से भुपिया मऊ, मुगराबादशाहपुर, मछलीशहर के रास्ते वाराणसी जाएंगे।
- लखनऊ की ओर से वाराणसी जाने वाले भारी वाहन रायबरेली, सलोन, प्रतापगढ, जौनपुर के रास्ते वाराणसी जाएंगे। वापसी का मार्ग भी यही होगा।
- प्रतापगढ़ की ओर से वाराणसी जाने वाले वाहन प्रतापगढ़, मछली शहर, जौनपुर के रास्ते वाराणसी जाएंगे। वापसी भी इसी मार्ग से होगा।
- रीवा की ओर से वाराणसी जाने वाले वाहन मनगवा, हनुमना से मिर्जापुर के रास्ते वाराणसी जाएंगे।
- रीवा से लखनऊ, कानपुर जाने वाले वाहन चित्रकूट, बांदा, चौडगरा, फतेहपुर होकर अपने गंतव्य को जाएंगे। वापसी का मार्ग भी यही होगा।
- चित्रकूट की तरफ से आने वाले वाहन राजापुर, कौशाम्बी, कोखराज होकर जाएंगे।
- शहर में लोड अनलोड वाहन धूमनगंज और फाफामऊ के रास्ते प्रवेश करेंगे।
- वाराणसी की ओर से आने वाली रोडवेज बसें हंडिया, सहसों, फाफामऊ से प्रयागराज प्रवेश करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed