{"_id":"662311e202309c55e201c154","slug":"to-take-revenge-from-the-father-the-cousins-uncle-had-murdered-the-innocent-child-allahabad-news-c-3-1-ald1019-359549-2024-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: पिता से बदला लेने के लिए रिश्ते के चाचा ने की थी मासूम की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: पिता से बदला लेने के लिए रिश्ते के चाचा ने की थी मासूम की हत्या
विज्ञापन
हंडिया के मंदर गांव में चार दिन पहले डेढ़ वर्षीय मासूम की हत्या में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। इस वारदात को रिश्ते में चाचा लगने वाले उसके ही परिवार के एक युवक ने अंजाम दिया। आरोपी ने बच्ची के पिता से बदला लेने के लिए वारदात की। उसे शक था कि बच्ची के पिता व उसकी पत्नी के बीच अवैध संबंध हैं। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
मंदर गांव निवासी महेंद्र मुसहर की डेढ़ साल की बेटी रंजना की 16 अप्रैल की रात बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। रात में उसकी पत्नी रानी मासूम बेटी को लेकर चारपाई पर सो रही थी। तभी बच्ची गायब हो गई। परिजनों ने तलाश शुरू की तो घर से 200 मीटर दूर सूखे तालाब की झाड़ियों में उसका खून से लथपथ शव मिला।
पुलिस के मुताबिक, प्रारंभिक जांच पड़ताल व परिस्थितियों के अनुसार यह बात सामने आई कि वारदात में किसी करीबी का ही हाथ है। इसके बाद परिवार के एक-एक सदस्यों से पूछताछ की गई। इसी क्रम में जब महेंद्र के चचेरे भाई सूरज से पूछताछ की गई तो सनसनीखेज खुलासा हुआ।
विज्ञापन
10 दिन पहले हुआ था झगड़ा
पुलिस ने बताया कि सूरज और महेंद्र के पिता सगे भाई हैं। दोनों का मकान भी सटा हुआ है। पूछताछ में सूरज ने कहा कि उसे शक था कि महेंद्र व उसकी पत्नी के बीच अवैध संंबंध था। इस बात को लेकर 10 दिन पहले दोनों में विवाद हुआ था। साथ ही पत्नी से भी झगड़ा हुआ तो वह बच्चों को लेकर मायके चली गई। उसे लगा कि महेंद्र की वजह से उसका घर टूट रहा है और इसी रंजिश में उसने उससे बदला लेने के लिए ठानी। उसे मालूम था कि महेंद्र की पत्नी रानी बच्ची को लेकर अहाते में सोती है। ऐसे में रात में सभी के सो जाने के बाद वह चुपचाप गया और बच्ची को घर के पीछे की ओर करीब 200 मीटर दूर सूखे तालाब के पास उठा लाया। इसके बाद उसकी हत्या कर शव फेंककर वापस घर चला गया।
कोई हथियार नहीं, हाथों से मार डाला
पुलिस का दावा है कि पूछताछ के दौरान हत्यारोपी सूरज ने यह भी बताया कि मासूम के कत्ल में उसने किसी हथियार का प्रयोग नहीं किया। अपने हाथों से ही उसे मार डाला। कत्ल से पहले उसने बच्ची का मुंह गमछे से बांध दिया था और फिर उसे नाखून से कई जगहों पर नोंचा भी था। यही वजह है कि उसके सिर, नाक, जांघ समेत शरीर पर कुल छह गंभीर चोटें मिलीं। सूखे तालाब में फेंके जाने के कारण उसके सिर के ऊपरी व पिछले हिस्से में भी चोट पहुंची थी। यही चोटें उसकी मौत की वजह बनी।
जांच के लिए स्लाइड एफएसएल भेजी गई
मासूम से दुष्कर्म की बात आरोपी ने नहीं कबूली है। फिलहाल पुलिस अफसरों ने बताया कि पोस्टमार्टम के दौरान दुष्कर्म की पुष्टि नहीं होने पर डाॅक्टरों ने वैजाइनल स्वैब की स्लाइड बनवाई है। इसे जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेजा जा रहा है। आरोपी का डीएनए टेस्ट कराने की भी अनुमति मांगी जाएगी।
0000
वर्जनआरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ में बताया है कि पिता से बदला लेने के लिए उसने बच्ची की हत्या की। यह जघन्य वारदात है। प्रयास यही होगा कि जल्द विवेचना पूरी कर उसे न्यायालय से सजा दिलाई जा सके।
अभिषेक भारती, डीसीपी गंगानगर