फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   To save the son who jumped into the well, the father also jumped, the young man died, the father injured

Prayagraj : कुंए में कूदे बेटे को बचाने के लिए पिता ने भी लगा दी छलांग, युवक की मौत, पिता जख्मी

Sun, 05 Feb 2023 08:51 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 05 Feb 2023 08:51 PM IST
सार

शनिवार रात में क्षेत्र के अरई गांव में पिता की डांट से क्षुब्ध एक युवक कुएं में कद गया। बेटे को बचाने के लिए पिता ने भी कुएं में छलांग लगा दी। जानकारी होने पर ग्रामीणों ने कुएं से पिता-पुत्र को बाहर निकाला, लेकिन बेटे की मौत हो चुकी थी।

विज्ञापन
To save the son who jumped into the well, the father also jumped, the young man died, the father injured
Prayagraj News : शिवांशु तिवारी। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

शनिवार रात में क्षेत्र के अरई गांव में पिता की डांट से क्षुब्ध एक युवक कुएं में कद गया। बेटे को बचाने के लिए पिता ने भी कुएं में छलांग लगा दी। जानकारी होने पर ग्रामीणों ने कुएं से पिता-पुत्र को बाहर निकाला, लेकिन बेटे की मौत हो चुकी थी। वहीं पिता गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी पिता को तत्काल प्रयागराज के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। युवक की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

विज्ञापन

अरई गांव के अरुण तिवारी के दो बेटों में बड़ा शिवांशु तिवारी (18) रायपुर में एक निजी कंपनी में काम करता था। वह अभी चार रोज पहले घर आया था। किसी बात को लेकर पिता ने शिवांशु को डांटा तो वह क्षुब्ध होकर घर से सात सौ मीटर दूर स्थित कुएं में कूद गया। इसकी जानकारी पिता को हुई तो उसने बेटे को बचाने के लिए कुएं में छलांग लगा दी।

विज्ञापन


दोनों के कुएं में कूदने की सूचना पर ग्रामीण एकत्र हो गए। उन्होंने रस्सी के सहारे पिता-पुत्र को बाहर निकाल लिया, लेकिन बेटे को नहीं बचाया जा सका। पिता अरुण तिवारी गंभीर रूप से जख्मी हो गए है। पिता को शहर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना को लेकर घर में कोहराम मचा हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed