फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   To make PCS Pre again students gathering on the Commission

पीसीएस प्री दोबारा कराने के लिए आयोग पर जमावड़ा

Tue, 07 Jun 2016 02:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Tue, 07 Jun 2016 02:06 AM IST
विज्ञापन
To make PCS Pre again students gathering on the Commission
सोमवार को लोक सेवा आयोग पर विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन करते भष्ट्राचार मुक्ति मोर्चा के सदस्य। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
पीसीएस-2016 प्रारंभिक परीक्षा दोबारा कराने की मांग को लेकर भ्रष्टाचार मुक्ति मोर्चा के बैनर तले प्रतियोगियाें का सोमवार को उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग पर जमावड़ा हुआ। उन्होंने सचिव को ज्ञापन भी सौंपा।प्रतियोगियों का कहना था कि आयोग ने कई प्रश्नों को बाहर कर दिया तो जवाब भी बदल दिए हैं। इसके अलावा भी प्रतियोगी आयोग के 15 प्रश्नों के जवाब से सहमत नहीं थे। प्रतियोगियों का कहना था कि इस तरह की  शिकायत आयोग की भर्तियों में लगातार बनी हुई है। इससे पूरी व्यवस्था पर ही सवाल खड़ा होता है। प्रतियोगियों का कहना था कि आयोग के अफसर इस बात पर सहमत हो गए हैं कि विवादित प्रश्नों के जवाब को लेकर साक्ष्य के साथ वे संपर्क करें। यदि कई प्रश्नों के जवाब बदलने पड़े तो दोबारा परीक्षा कराई जा सकती है। प्रतियोगियों ने सभी विवादित प्रश्नों के जवाब के साक्ष्य के साथ मंगलवार को फिर आयोग के अफसरों से मिलने की घोषणा की। साथ में उन्होंने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल करने का भी निर्णय लिया। ज्ञापन साैंपने वालों में कौशल सिंह, मनोज सिंह, केके सिंह, अभिषेक कुमार, लालजी द्विवेदी, अनुज कुममार त्रिपाठी, धनंजय सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन


वीडीओ भर्ती परीक्षा निरस्त करने की मांग
अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से रविवार को आयोजित ग्राम विकास अधिकारी (वीडीओ) निरस्त करने की मांग भी शुरू हो गई है। रायबरेली में पेपर आउट होने की शिकायत है। साल्वर्स का पूरा गैंग पकड़ा भी गया था। इसे लेकर प्रतियोगी दोबारा परीक्षा कराने की मांग कर रहे हैं। प्रतियोगी अजय गौतम ने बताया कि इस मांग को लेकर आगे की रणनीति बनाने के लिए बुधवार को बैठक बुलाई गई है।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया
स्टूडेंट गार्जियन फ्रंट की ओर से प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के विरोध की घोषणा की गई है। इसके अंतर्गत युवाआें ने सोमवार को सुभाष चौराहा पर प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया। पुतला दहन करने वालों में संजय तिवारी, शशिकांत त्रिपाठी, विजय मिश्रा, देव मणि मिश्रा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed