फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   To create the atmosphere of Air Force Day, air warriors took out a bike rally, gave information to the common

प्रयागराज : एयर फोर्स डे का माहौल बनाने के लिए वायु योद्धाओं ने निकाली बाइक रैली, आम लोगों को दी जानकारी

Sun, 17 Sep 2023 01:02 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 17 Sep 2023 01:02 PM IST
सार

बमरौली स्थित मध्य वायु कमान मुख्यालय से मोटर साइकिल रैली को एयर वाइस मार्शल जेएस मान ने हरी झंडी दिखाई। रैली में कुल 35 वायु योद्धाओं ने शिरकत की। जीटी रोड होते रैली सिविल लाइंस पहुंची। यहां वायु योद्धाओं ने स्थानीय लोगों को एयर फोर्स डे के मौके पर होने वाले आयोजन के बारे में लोगों को जानकारी दी।

विज्ञापन
To create the atmosphere of Air Force Day, air warriors took out a bike rally, gave information to the common
एयरफोर्स डे के मद्देनजर बाइक रैली निकालते वायु सेना का जवान। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

प्रयागराज में आयोजित एयरफोर्स डे का माहौल बनाने के लिए वायु योद्धा शनिवार को शहर की सड़कों पर निकले। आम लोगों तक एयरफोर्स डे के मौके पर होने वाले एयर शो की जानकारी पहुंचे, इसके लिए वायु योद्धाओं ने मोटरसाइकिल रैली निकाली। शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए यह रैली बांध स्थित लेटे हुए हनुमान जी मंदिर तक गई।

विज्ञापन

बमरौली स्थित मध्य वायु कमान मुख्यालय से मोटर साइकिल रैली को एयर वाइस मार्शल जेएस मान ने हरी झंडी दिखाई। रैली में कुल 35 वायु योद्धाओं ने शिरकत की। जीटी रोड होते रैली सिविल लाइंस पहुंची। यहां वायु योद्धाओं ने स्थानीय लोगों को एयर फोर्स डे के मौके पर होने वाले आयोजन के बारे में लोगों को जानकारी दी।

विज्ञापन

शहीद चंद्र शेखर आजाद पार्क गेट पर भी लोगों को संगम पर होने वाले एयर डिस्प्ले के बारे में जानकारी दी। इस दौरान आठ अक्तूबर 2023 को अपराह्न ढाई बजे से शुरू होने वाले इस कार्यक्रम को देखने के लिए प्रोत्साहित किया गया। बता दें कि उक्त कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आना तकरीबन तय है। इसके अलावा पीएम मोदी भी इस कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed